यूफ्लेक्स कंपनी पर 102 घंटों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी, एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा मामला

नोएडा से बड़ी खबर : यूफ्लेक्स कंपनी पर 102 घंटों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी, एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा मामला

यूफ्लेक्स कंपनी पर 102 घंटों से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी, एक हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा मामला

Google photo | Uflex

Noida News : नोएडा की नामी कंपनी यूफ्लेक्स पर आज 5वें दिन भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड जारी है। पिछले करीब 102 घंटों से यूफ्लेक्स कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने करीब एक हजार करोड़ रुपए की गड़बड़ी की है, जिसकी वजह से आयकर विभाग की रेड चल रही है। मौके पर नोएडा पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं। कंपनी के किसी भी कर्मचारी और अधिकारी को आवागमन करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा सभी के मोबाइल फोन भी जप्त है।

काफी मंत्रियों और अफसरों का साथ मिला
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम को जांच के दौरान पता चला है कि केंद्र और राज्य सरकार के काफी अधिकारियों ने इस कंपनी में पैसा इन्वेस्ट किया है। जांच में यह भी पता चला है कि यूफ्लेक्स कंपनी के एमडी अशोक चतुर्वेदी काफी नेताओं और मंत्रियों के साथ मिलकर कारोबार चला रहे हैं। इसमें कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

177 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन बोगस
मिली जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दस्तावेजों के माध्यम से पता चला है कि 177 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन बोगस है। इसके अलावा आयकर विभाग की टीम को 22 बैंक अकाउंट मिले हैं, जिनमें करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया है। मौके पर रेड के दौरान पुलिस को 1.50 करोड़ रुपए मिले हैं। काफी रिकॉर्ड पुलिस के हाथ लगे हैं। दस्तावेजों के आधार पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। 

कई अफसर के घर सील
आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-60 में स्थित यूफ्लेक्स कंपनी पर पिछले 5 दिनों से रेड जारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने आशंका जाहिर की है कि करीब 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है। जिसकी वजह से ही जांच चल रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने यूफ्लेक्स कंपनी के एक अधिकारी का मकान भी सील कर दिया है, यह मकान नोएडा के सेक्टर-33 में स्थित है। कंपनी के काफी अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी चल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.