शहर के नामी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप

NOIDA BREAKING : शहर के नामी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप

शहर के नामी प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा, करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप

Tricity Today | SD प्रॉपर्टी

Noida News : नोएडा के सेक्टर-10 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में छापा मारा है। प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में छापा मारते समय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पूरे दफ्तर को पूर्ण रुप से बंद कर दिया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को करोड़ों रुपए के घोटाले की जानकारी मिली। जिसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उनके दफ्तर पहुंची।

लोगों से पूछताछ शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-10 में सी-448 प्रॉपर्टी डीलर सुरजीत सिंह का ऑफिस है। सुरजीत सिंह का ऑफिस SD प्रॉपर्टी के नाम से है। वह नोएडा के जाने-माने प्रॉपर्टी डीलर माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम अचानक उनके दफ्तर पहुंच गई। दफ्तर पहुंचने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा लोगों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.