आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, अलर्ट मोड पर अस्पताल

नोएडा में कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा : आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, अलर्ट मोड पर अस्पताल

आंकड़ा पहुंचा 100 के पार, अलर्ट मोड पर अस्पताल

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : नोएडा में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिसे संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 1148 मरीजों की जांच की गई है। जिसमें 28 नए कोविड के मामले सामने आए। इससे पहले एक दिन में 36 केस आए थे। वहीं 24 घंटे में 10 मरीज ठीक हुए है। कुल 102 मरीज एक्टिव हैं। जो इस साल अबतक कुल सक्रिय मरीजों की सर्वाधिक है।

प्रतिदिन एक अधिक से जांच
सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पतालों को अलर्ट पर किया गया है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक जांच जिले में की जा रही है। आने वाले दिनों में इसकी संख्या को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में 9 मरीज जिले के अलग-अलग कोविड अस्पताल में भर्ती है। वहीं 93 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एल-1 और एल-2 श्रेणी के चार-चार अस्पतालों को मरीजों के इलाज के लिए अलर्ट मोड पर रखा है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
सीएमओ ने कहा कि लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर किसी मरीज को परेशानी है तो 18004192211 पर कॉल कर सकते है। यहां से उनको पूरी मदद की जाएगी। विभाग द्वारा प्रशासनिक सतर्कता और इंतजामों को भी पुख्ता किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.