40 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, जानें चिकित्सकों की राय और बरतें एहतियात

नोएडा : 40 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, जानें चिकित्सकों की राय और बरतें एहतियात

40 साल से कम उम्र के लोगों में बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा, जानें चिकित्सकों की राय और बरतें एहतियात

Google Image | 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की बीमारी बढ़ी

Noida News : पिछले 2 से 3 दशक के दौरान 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक की बीमारी बढ़ी है। स्वस्थ शरीर वाले लोग भी हृदयाघात से असमय मौत के मुंह में समा रहे हैं। पहले हार्ट अटैक की समस्या 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ही होती थी। मगर अब बदलते जीवन शैली के साथ बीमारी के शिकार भी बदलने लगे हैं। अव्यवस्थित दिनचर्या व तनाव के कारण युवा तेजी से बीमार हो रहे हैं। धूमपान व शराब और खराब खानपान बीमारी की असली जड़ बन रही है। खास बात यह है कि 45 वर्ष की उम्र से कम किसी व्यक्ति को हृदय रोग होता है, तो बीमारी के जेनेटिक होने की संभावना बढ़ जाती है। 

जीवन शैली और खानपान अहम
मेट्रो ग्रुप आफ हास्पिटल के चेयरमैन, पद्म विभूषण एवं डा. बीसी राय नेशनल अवार्ड से सम्मानित डा. पुरुषोत्तम लाल ने बताया, मानव शरीर में हृदय एक महत्वपूर्ण अंग है। यह अन्य आंगों के लिए रक्त पंप करता है। इस रक्त में ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स होते हैं। लेकिन जब हृदय के सामान्य कार्य बिगड़ जाते हैं, तो हृदय रोग उत्पन्न होने शुरू हो जाते हैं। अव्यवस्थित व खराब खानपान के चलते हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली नसों में चिकनाई जमा होने लगती है। 

जिम जाते हैं तो इन बातों का रखें ख्याल
उन्होंने आगे बताया, जिम जाने वाले युवा स्टेरायड व अन्य दवाइयों का सेवन करते हैं, जो कई समस्याएं उत्पन्न कर देती है। इन कारणों से रक्त का संचार रूक जाता है और सीने में दर्द समेत कई परेशानियां होने लगती है। ऐसे में हृदय के जिस हिस्से को खून नहीं मिल पाता, वह हिस्सा धीरे-धीरे निष्क्रिय हो जाता है। फिर बाद में काम करना बंद कर देता है। उम्र के साथ-साथ नसें पतली हो जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि लोग अपनी बीमारियां छुपाते हैं। ऐसे समय में युवाओं को सेहत के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। हृदय रोग को नियमित व्यायाम व पौष्टिक आहर से हराना संभव है। 

प्रसिद्ध एक्टर की हार्ट अटैक से हुई मौत
एक दिन पहले ही मशहूर टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से देहांत हो गया था। सिद्धार्थ शरीर से पूरी तरह फिट थे। मगर हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत से फैंस सदमे में हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, योग और नियमित एक्सरसाइज फिटनेस के लिए पर्याप्त है। अगर आप ज्यादा मानसिक तनाव से जुड़ा काम करते हैं, तो नियमित अंतराल पर अपने आप को सुकून के पल देते रहें।

      हृदय रोगों से बचाव 
  1. - नियमित व्यायाम करें
  2. - पौष्टिक भोजन लें 
  3. - धूम्रपान व शराब का सेवन न करें 
  4. - 40 वर्ष उम्र होने के बाद नियमित चेकअप कराएं

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.