विराट का विकेट, भारत को सबसे बड़ा झटका

India vs Australia World Cup 2023 Final : विराट का विकेट, भारत को सबसे बड़ा झटका

विराट का विकेट, भारत को सबसे बड़ा झटका

Tricity Today | India Vs Australia के बीच World cup Final 2023

Noida Desk : गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल जा रहे India Vs Australia के बीच World cup Final 2023 के मैच में पहले खेलने उतरी भारतीय टीम ने महज 83 रनों के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। विराट कोहली (54) बोल्ड  होने पर भारत को सबसे बड़ा झटका लगा है। 29वें ओवर में पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद को थर्ड मैन पर खेलने की कोशिश में कोहली गेंद को विकेट पर मार बैठे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया था। कप्तान रोहित शर्मा ने भी कोई बदलाव टीम में नहीं किया है।

मैच शुरू, ऐसे गिरे तीन अहम विकेट
भारत का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कमिंस ने उन्हें आउट किया। कमिंस की धीमी गेंद पर अय्यर चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट कीपर इंग्लिस के हाथों में गई। 

हाफ सेंचुरी से चूके रोहित
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए। यह भारत को दूसरा झटका लगा। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका और फिर तीसरी गेंद पर छक्का मारकर चौथी गेंद पर रोहित ने फिर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार मैक्सवेल की गेंद रोहित के बल्ले का किनारा लेकर गई और ट्रेविस हेड ने पीछे भागते हुए शानदार कैच पकड़ा। 

शुभमन के रूप में गिरा पहला विकेट
शुभमन गिल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। मिचेल स्टार्क ने गिल को आउट किया। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर गिल ने मिडऑन के ऊपर से गेंद को मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद वहां खड़े एडम जैम्पा के हाथों में चली गई। 

रो​हित और शुभमन ने की शुरुआत
वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क फेंक रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.