पांच साल के भीतर अंतरिक्ष में चहल-कदमी करेगा भारत, रोबोट के बाद भेजेगा इंसान

नोएडा से अच्छी खबर : पांच साल के भीतर अंतरिक्ष में चहल-कदमी करेगा भारत, रोबोट के बाद भेजेगा इंसान

 पांच साल के भीतर अंतरिक्ष में चहल-कदमी करेगा भारत, रोबोट के बाद भेजेगा इंसान

Tricity Today | रंजन तोमर

Noida News : भारत अगले कुछ सालों में अंतरिक्ष पर रोबोट और फिर इंसान भेजने की योजना बना रहा है। नोएडा के समाजसेवी रंजन तोमर की एक आरटीआई के जवाब में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने यह जानकारी दी है। 

क्या कहता है इसरो
समाजसेवी रंजन तोमर ने इसरो से अगले पांच वर्षों में भारत के मानवयुक्त और मानवरहित अंतरिक्ष कार्यक्रम और अगले 10 वर्षों के लिए उपलब्ध योजनाओं की जानकारी मांगी थी। भारत कब इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने की इच्छा रखता है। इसके जवाब में इसरो ने बताया कि अगले पांच वर्षों के दौरान भारत गगनयान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) के अकर्मीदल और कर्मीदल मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है। गगनयान कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव भारत को अधिक चुनौतीपूर्ण मानव और रोबोटिक मिशन को LEO और उससे आगे तक ले जाने में सक्षम बनाएगा। 

दुनिया में बढ़ेगी भारत की धमक
रंजन तोमर ने मीडिया कर्मियों से कहा कि यह जवाब भारतीय जनता के चेहरे खिला देगा। दुनिया में भारत की धमक बढ़ाने का काम करेगा। जल्द ही देश चांद से लेकर अन्य ग्रहों तक मानव मिशन भेजने का काम करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.