इस्कॉन मंदिर ने चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया, 'हरि बोल' कीर्तन पर झूमे भक्त

नोएडा : इस्कॉन मंदिर ने चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया, 'हरि बोल' कीर्तन पर झूमे भक्त

इस्कॉन मंदिर ने चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस धूमधाम से मनाया, 'हरि बोल' कीर्तन पर झूमे भक्त

Tricity Today | चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस मनाया गया

Noida : शनिवार को इस्कॉन मंदिर में चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस गौर पूर्णिमा बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे गौर निताई के मंगल आरती के साथ शुरू हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। जिसमें लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। हरि बोल कीर्तन पर भक्ति झूमने पर मजबूर हो गए। 

56 प्रकार के भोग
इस अवसर पर भगवान को वृन्दावन से पोशाक अर्पित मंगवाई गई। सुबह 5 बजे से मन्दिर में हरे कृष्ण महामन्त्र के कीर्तन से प्रारम्भ हुआ। भगवान चैतन्य महाप्रभु का गाय के दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस के साथ अभिषेक किया गया। इसके साथ ही भगवान को विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए गए। विशेष रूप से मन्दिर की रसोई ही में तैयार किए गए देशी और विदेशी 56 प्रकार के भोग को अर्पित किए गए।

सुन्दर ढंग से सजाया गया मंदिर
उत्सव की तैयारी के लिए मन्दिर से जुड़े भक्त विगत एक माह से तैयारी में लगे हुए थे। पूरे मन्दिर को सुन्दर ढंग से सजाया गया था। होली के इस पावन अवसर पर भगवान का पुष्पों से अभिषेक किया गया और भक्तों ने एक दूसरे पर पुष्पों की वर्षा करके होली का पावन त्यौहार मनाया गया। राधा गोविन्द के साथ फूलों की होली मनाने के लिए लगभग 1 हजार किलो फूल मँगाए गए थे। सभी भक्तों ने विश्व के सभी लोगों के जीवन में शान्ति और प्रेम की स्थापना की प्रार्थना की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.