इस्कॉन मंदिर के संस्थापक का नोएडा में मनाया गया जन्मोत्सव, रविवार को ग्रेनो में होगा ‘कृष्ण जन्म महोत्सव’

भक्ति : इस्कॉन मंदिर के संस्थापक का नोएडा में मनाया गया जन्मोत्सव, रविवार को ग्रेनो में होगा ‘कृष्ण जन्म महोत्सव’

इस्कॉन मंदिर के संस्थापक का नोएडा में मनाया गया जन्मोत्सव, रविवार को ग्रेनो में होगा ‘कृष्ण जन्म महोत्सव’

Tricity Today | इस्कॉन मंदिर के संस्थापक का नोएडा में मनाया गया जन्मोत्सव

Noida : रविवार को इस्कॉन मंदिर के संस्थापक कृष्णकृपामूर्ति श्रीमद एसी भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद का जन्मोत्सव मनाया गया। उत्सव सुबह 10:00 बजे से मंदिर के प्रांगण में शुरू हुआ। इसमें भजन, कीर्तन, अभिषेक, प्रवचन और सभी भक्त के लिए प्रसादम वितरित किया गया।

जन्म 1896 में हुआ
आध्यात्मिक जगत के राजदूत कहे जाने वाले श्रील प्रभुपाद का जन्म 1896 में हुआ। वे अपने गुरु महाराज के आदेश पर 1965 में एक मालवाहक जलयान (कार्गो शिप) में बैठकर न्यूयॉर्क गए और वहां के हिप्पियों को कृष्ण भक्त बना दिया। तब से अब तक इस्कॉन श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए, विश्व के सभी देशों में कृष्ण भक्ति का प्रचार कर रहा है।
लगभग 3 हजार भक्तों ने भाग लिया
इस उत्सव में लगभग 3 हजार भक्तों ने भाग लिया। कल दिनांक 21 अगस्त को शाम 5 बजे से 8 बजे तक इस्कॉन नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 1 के राधा कृष्ण पार्क में कृष्ण जन्म महोत्सव मनाएगा। इस महोत्सव में कीर्तन, अभिषेक और 56 भोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शहर के लोग सम्मानित होंगे।

2 साल बाद भक्तों का आया जनसैलाब
मीडिया प्रभारी एकांत धाम दास ने बताया कि दो वर्ष तक कोरोना महामारी के कारण जन्माष्टमी सादगी के साथ मनाया गई थी। इस बार विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसके लिए तीन जगह अभिषेक की व्यवस्था है। 108 कलश की स्थापना हुई है। प्रभु को विशेष भोग लगाया गया। हरिनाम संकीर्तन के जरिए माहौल में भक्तिमय किया गया। इस्कॉन मंदिर में आने वाले भक्तों के बारे में मंदिर के मीडिया प्रभारी एकांतधाम दास ने दावा किया कि जन्माष्टमी के अवसर पर लगभग 2 लाख भक्तों ने मंदिर में आकर दर्शन किया हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.