रंग बिरंगी लाइटों से सजा इस्कॉन मंदिर, नंद गोपाल के लिए विदेशों से आए फूल

Noida Janmashtami : रंग बिरंगी लाइटों से सजा इस्कॉन मंदिर, नंद गोपाल के लिए विदेशों से आए फूल

रंग बिरंगी लाइटों से सजा इस्कॉन मंदिर, नंद गोपाल के लिए विदेशों से आए फूल

Tricity Today | इस्कॉन मंदिर

Noida : शहर में जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों से लेकर मंदिरों तक सजावट का दौर शुरू हो गया है। इस्कॉन मंदिर में बड़े ही जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। पूरे मंदिर को फूलों और अन्य सामानों से सजाया जा रहा है। भगवान के श्रृंगार के लिए वृंदावन से फूल मंगवाए गए हैं। कुछ रंग-बिरंगे फूल विदेशों से भी मंगवाए गए हैं।
रंग बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर
मंदिर से जुड़े भक्तों भगवान के भोग के लिए अलग-अलग व्यंजन बनाने में जुटे हुए हैं। मंदिर को सजाने की तैयारी पिछले 3 दिन से चल रही है। इस्कॉन मंदिर में रंग-बिरंगी लाइट लगा दी गई हैं। कान्हा का दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस एवं पुष्प से अभिषेक किया जाएगा। जन्माष्टमी वाले दिन भगवान के पवित्र नाम का कीर्तन होगा।

देश-विदेश के लाखों लोग पहुंचेंगे
कोरोना की वजह से पिछले 2 साल से आम भक्त भगवान के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। लेकिन इस बार भक्तों को दर्शन करने के लिए इजाजत दे दी गई है। सुबह 4:30 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक मंदिर प्रांगण में भक्त दर्शन के लिए आ सकते हैं। इस साल मंदिर में देश-विदेश से लाखों भक्त सम्मिलित होने के लिए पहुंचेंगे। जन्माष्टमी के दिन भक्त, दर्शन ऑनलाइन भी कर सकते हैं। नोएडा इस्कॉन मंदिर के फेसबुक पर और यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.