लेनदेन में 177 करोड़ का मिला फर्जी ट्रांजैक्शन, 5 अरब रुपये की टैक्स चोरी!

नोएडा यूफ्लेक्स कंपनी पर IT की रेड : लेनदेन में 177 करोड़ का मिला फर्जी ट्रांजैक्शन, 5 अरब रुपये की टैक्स चोरी!

लेनदेन में 177 करोड़ का मिला फर्जी ट्रांजैक्शन, 5 अरब रुपये की टैक्स चोरी!

Google Image | Uflex

Noida : देशभर में पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी आयकर विभाग की रेड जारी रही। कंपनी के लेनदेन के रेकॉर्ड की पड़ताल में 177 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन मिला है। जांच में 22 बैंक खाते मिले, जो ऐसे लोगों के नाम पर हैं, जो गरीबी रेखा के नीचे हैं या एक से दो कमरे के मकान में रहने वाले हैं। इनके खातों से करोड़ों का लेनदेन हुआ। विभाग ने 10 से ज्यादा शेल कंपनियां भी पकड़ी हैं। यह बहुत ही चौंकाने वाला तथ्य आयकर की जांच टीम के हाथ लगा है।

आयकर विभाग ने छापा मारा
इनकम टैक्स की कार्रवाई देशभर के 72 स्थानों पर चल रही है। इनमें से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 30 जगहों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। विभाग की कार्रवाई में सेक्टर-33 में यूफ्लेक्स से जुड़े पदाधिकारी का घर सील दिया है। जांच टीम ने अब तक कार्रवाई में 177 करोड़ रुपये के बोगस ट्रांजेक्शन की पुष्टि कर ली है। एक पक्ष ने बोगस ट्रांजेक्शन की बात को स्वीकार कर लिया है जबकि दूसरा पक्ष इन्कार कर रहा है। कंपनी की जम्मू फैक्ट्री से 100 करोड़, नोएडा सेक्टर-4 और 57 से 150 करोड़ रुपये से अधिक के बोगस लेन-देन के कागजात बरामद हुए हैं। 15 लाकर सामने आ चुके हैं। देश के विभिन्न स्थानों पर आयकर विभाग की 150 टीम अतिरिक्त रूप से जांच कर रही है।

करोड़ों की टैक्स चोरी
अब तक जब्त दस्तावेजों के आधार पर जांच टीम करीब 500 करोड़ रुपये के टैक्स चोरी का अनुमान लगा रही है। हालांकि अभी जांच को तीन दिन ही हुए हैं, जिसमें जांच का दायरा बढ़ा है। जिन कंपनियों में छापेमारी चल रही है, उनमें किसी भी व्यक्ति को आवागमन करने की अनुमति नहीं है। आयकर विभाग की टीम कंपनियों में से जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.