नोएडा के जोगिंदर अवाना को मिली शिकस्त, राजस्थान में पुरानी रिवायत कायम

Rajasthan Election Results 2023 : नोएडा के जोगिंदर अवाना को मिली शिकस्त, राजस्थान में पुरानी रिवायत कायम

नोएडा के जोगिंदर अवाना को मिली शिकस्त, राजस्थान में पुरानी रिवायत कायम

Tricity Today | जोगिंदर अवाना

Noida News : चार राज्यों के चुनाव लगभग आ चुके हैं। चारों राज्यों में महत्वपूर्ण राजस्थान की जनता ने अपनी पुरानी रिवायत को कायम रखा है। हर पांच साल में सत्ता से हटाकर दूसरी पार्टी को शीर्ष पर बैठाना यह राजस्थान में हर पांच साल में देखने को मिलता आया है। 199 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा के लिए हुए मतदान में  बीजेपी 116 सीटों पर बढ़त बनाते हुए स्पष्ट बहुमत की ओर अग्रसर है तो वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस 68 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच नदबई विधानसभा सीट से नोएडा वासियों को निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। नदबई सीट नोएडा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां से अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री नोएडा के जोगिंदर सिंह अवाना कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे थे। 

दूसरी बार नहीं पहुंच पाए विधानसभा
राजस्थान की नदबई विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस बनाम बीजेपी का संघर्ष था, लेकिन बीजेपी ने सीट को अपने कब्‍जे में ले लिया है। भाजपा के जगत सिंह ने इस बार सीट अपने नाम करते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार जोगिंदर अवाना को हार का समाना करना पड़ा। बता दें साल 2018 के चुनाव में इस सीट पर बसपा और भाजपा के बीच सियासी संग्राम देखने को मिला था। हालांकि बदले हुए राजनीतिक माहौल में इस बार नदबई सीट पर गहमागहमी दिखी. कांग्रेस ने इस बार जोगेंद्र अवाना को टिकट दिया था। वहीं भाजपा की तरफ से जगत सिंह मैदान में उतरे थे।

2018 में बने पहली बार विधायक
2018 के चुनाव में नोएडा के जोगेंद्र सिंह अवाना ने बसपा के बैनर तले नदबई विधानसभा सीट से चुनावी रण में फतह हासिल की थी। उन्होंने भाजपा की कृष्णेंद्र कौर को 4 हजार से अधिक मतों से हराया था। बसपा प्रत्याशी जोगेंद्र अवाना को चुनावी मुकाबले में 50 हजार से अधिक वोट मिले थे। वहीं भाजपा की उम्मीदवार कृष्णेंद्र कौर 46 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं।

कौन हैं जगत सिंह
पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह के बेटे हैं जगत सिंह (Jagat Singh)। कुंवर जगत सिंह भारतीय जनता पार्टी से भरतपुर के जिला प्रमुख भी हैं। बता दें, जगत सिंह पहले कांग्रेस पार्टी में थे, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी में आ गए थे। जगत सिंह ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर भरतपुर जिले की कामां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जाहिदा खान को हराया था। जगत सिंह ने साल 2018 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी जॉइन की थी। इसके बाद जगत सिंह ने अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर BSP के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वहां वो तीसरे नंबर पर रहे। जगत सिंह ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर फिर से 2020 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और भरतपुर में बीजेपी के जिला प्रमुख बने।

69.85 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
भरतपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों में से एक नदबई विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को हुए मतदान में कुल 69.85 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 2,90,467 मतदाताओं में से 2,02,903 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें महिलाएं 94,740 और पुरुष 1,08,163 थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.