दिवंगत साथियों के कर्तव्यों से प्रेरणा लेने और यादों को संजोने की कोशिश, एक सुर में सबने सराहा

नोएडा में पत्रकार स्मारक का लोकार्पण : दिवंगत साथियों के कर्तव्यों से प्रेरणा लेने और यादों को संजोने की कोशिश, एक सुर में सबने सराहा

दिवंगत साथियों के कर्तव्यों से प्रेरणा लेने और यादों को संजोने की कोशिश, एक सुर में सबने सराहा

Tricity Today | नोएडा में पत्रकार स्मारक का लोकार्पण

Noida News : कोविड महामारी के दौरान अपनी जिम्मेदारियां को निभाते हुए दिवंगत हुए पत्रकारों की याद में स्मारक स्थापित किया गया है। इसका लोकार्पण सोमवार को बड़ी संख्या में पत्रकारों, राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। सभी ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मीडिया क्लब के इस पहल को सराहा।
स्मारक का त्रिकोणीय आकार
एनएमसी के अध्यक्ष पंकज पाराशर ने बताया कि यह स्मारक त्रिकोणीय आकार का है, जिसके गोलाकार आधार पर तीन मुख हैं। इसकी ऊंचाई 6 मीटर है। त्रिकोणीय, मीडिया की तीन धाराओं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल को संदर्भित करती है। पूरा स्मारक काले संगमरमर से बना है, जो दिवंगत साथियों को हार्दिक श्रद्धांजलि का प्रतीक है।
पंकज पाराशर ने कहा कि यह दिवंगत साथियों के कर्तव्यों से प्रेरणा लेने और उनकी यादों को संजोने की कोशिश मात्र है। यह स्मारक कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना, भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की इच्छा और 'पहले समाचार' की भावना को दर्शाता है।
पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए : राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि प्रेस के लोग फ्रंटलाइन पर काम करते हैं। चाहे वह युद्ध का मैदान हो या पराली जलाने की स्थिति हो, उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाना होता है। कोरोना के दौरान पत्रकारों ने ग्राउंड रिपोर्टिंग की और दुनिया को महामारी के बारे में बताया। कोविड-19 के दौरान चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए। उन्हें सभी किसान श्रद्धांजलि देते हैं।पत्रकारों के राष्ट्रीय स्मारक पर पहुंचे अखिलेश यादव
वहीं, नोएडा मीडिया क्लब के द्वारा बनाए गए पत्रकारों के राष्ट्रीय स्मारक पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रविवार की शाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्मारक का अवलोकन किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, "नोएडा मीडिया क्लब ने एक ऐतिहासिक कार्य किया है। जिसको इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा बनाया गया स्मारक देश का इकलौता पत्रकारों को समर्पित स्मारक है। यह बहुत बड़ी बात है। कोविड-19 के दौरान चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों ने अपनी गंवाई हैं। इस स्मारक के माध्यम से हमेशा उनको याद किया जाएगा। नोएडा मीडिया क्लब ने उन पत्रकारों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। पूरे देश की मीडिया क्लब को नोएडा मीडिया क्लब से सीख लेनी चाहिए।"
इन्होंने दी श्रद्धांजलि
स्मारक के लोकार्पण के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, सांसद भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह नागर, प्रकाश अस्पताल समूह के एमडी डा. वीएस चौहान, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरूणवीर सिंह, एनपी सिंह, विपिन मल्हन, कैप्टन विकास गुप्ता।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी, रामशरण नागर एडवोकेट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डीपी यादव, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, उपाध्यक्ष अजित सिंह दौला, रालोद के मेरठ मंडल प्रभारी इंद्रवीर सिंह एडवोकेट, सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, ओमपाल राणा।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नवाब सिंह नागर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, सपा नेता सुनील चौधरी, फोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, नोएडा कमिश्नरी में तैनात डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह, डीसीपी हरीश चंदर, एसीपी सौम्या, एडीसीपी शक्तिमोहन अवस्थी, एसीपी रजनीश वर्मा, कांग्रेस नेता पवन शर्मा, सपा नेता दीपक विग, मनोज चौहान, कुंवर बिलाल बर्नी, अन्नू पंडित, कांग्रेस नेता चौधरी रघुराज सिंह, कांग्रेस नेता रामकुमार तंवर,समाजसेवी सोनू यादव,अनूप खन्ना, अशोक श्रीवास्तव, शिवांकित शर्मा, एसीपी रामकृष्णा।
नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर, महामंत्री विनोद सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, व्यवस्थापक रिंकू यादव, नोएडा मीडिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा, सुरेश चौधरी, दीपक शर्मा, ईश्वर चंद प्रसाद, अनिल चौधरी, मोहम्मद आजाद, विनोद अग्निहोत्री, संजीव यादव, राजकुमार चौधरी, मुखराम सिंह, दिनेश शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, विक्रम शर्मा, निशांत कौशिक,आरपी रघुवंशी, मयंक तवर, नितिन पाराशर, रवि यादव, अतुल अग्रवाल, आंचल यादव, उदय अवाना, अवधेश सिसोदिया, विनीत तोमर, अंबुज, सुमन चौधरी, तोयज सिंह, धीरज ढिल्लों, प्रभाकर मिश्रा।
मोहम्मद बिलाल, लाल सिंह, देवदत्त शर्मा, अंजना भागी, सलामत मियां, प्रमोद शर्मा, संतोष सिंह, वीके अवस्थी, मोहम्मद राजा, प्रिया राणा, अभिमन्यु पांडेय, राकेश त्यागी, अरुण त्यागी, महेंद्र माही, विकास सिंह, इकबाल, देवेन्द बेसौया, निरंकार सिंह, जगदीश शर्मा, अम्बरीश त्रिपाठी, सौरभ राय, ललित पंड़ित, ज्योति कार्की।
संगीता चौधरी, प्रियंका राणा, सुनयना सिंह, अकरम चौधरी, देव गुर्जर, अरविंद उत्तम, मोहम्मद इमरान, हिमांशु शुक्ला और जिला सूचना निदेशक राकेश चौहान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.