डेढ़ घंटे देर से नोएडा पहुंचे जेपी नड्डा, पंकज सिंह के लिए मांगे वोट

चुनावी दौरा : डेढ़ घंटे देर से नोएडा पहुंचे जेपी नड्डा, पंकज सिंह के लिए मांगे वोट

डेढ़ घंटे देर से नोएडा पहुंचे जेपी नड्डा, पंकज सिंह के लिए मांगे वोट

Tricity Today | पंकज सिंह के लिए मांगे वोट

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नोएडा पहुंच गए हैं। वैसे तो जेपी नड्डा का नोएडा में आने का कार्यक्रम 5:30 बजे का था, लेकिन वह डेट घंटे देरी से नोएडा पहुंचे। जहां पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जेपी नड्डा ने नोएडा में भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के लिए घर-घर जाकर वोट मांगी है। इस दौरान हजारों की संख्या में उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद है। जेपी नड्डा ने नोएडा वासियों से आगामी 10 फरवरी को कमल के सामने वोट दबाकर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने की अपील की है। जेपी नड्डा के साथ पंकज सिंह, सांसद महेश शर्मा और महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मौजूद है।

कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
जेपी नड्डा के नोएडा में आज दो कार्यक्रम है। एक कार्यक्रम नोएडा सेक्टर-12 में और दूसरा कार्यक्रम एक कॉलेज में है। नोएडा के सेक्टर-12 में स्थित भराव देव रस विद्या मंदिर में जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद जेपी नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनसे जनसंवाद किया।

"विपक्ष का सपना होगा चूर-चूर"
नोएडा में जेपी नड्डा ने कहा, "देश के विकास के लिए केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए यूपी में योगी अत्यंत आवश्यक है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे भारतवर्ष में एक अलग पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहर लहराएगा। विपक्ष ने उत्तर प्रदेश की जो सपने देखे थे, तुझको प्रदेश की जनता चूर-चूर कर देगी।" जेपी नड्डा ने नोएडा में पंकज सिंह को भारी मतों से वह दिलवाकर विजई बनाने के लिए अपील की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.