धूमधाम से निकली कलश यात्रा

नोएडा में श्रीमद् भागवत कथा : धूमधाम से निकली कलश यात्रा

धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Tricity Today | कलश यात्रा

Noida News : सेक्टर-134 जीबी विशटाउन में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान सेक्टर की महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच पुराण पूजन और व्यास का तिलक कर पूजन किया गया। यह आयोजन श्री गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी भानू प्रताप लवानिया ने बताया कि भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश लेकर, धर्म ध्वज, बच्चों ने भगवान की झांकी के साथ लगभग दो किलोमीटर की नगर परिक्रमा की। परिक्रमा लगाने के बाद भक्त शिव मंदिर से कथा स्थल तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 14 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। 21 अप्रैल को हवन किया जाएगा। साथ ही भंडारे का आयोजन होगा।

जीवन का उद्देश्य श्रीमद्भागवत कथा
कथावाचक महंत राजेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य और दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है। वहां के संपूर्ण क्षेत्र के और निवासियों के आसपास की दुष्ट प्रवृत्तियों का खात्मा हो जाता है और सकारात्मक उर्जा से वो सभी लोग सशक्त हो जाते है। उन्होंने ने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.