एक्सपो मार्ट के बाद नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

केशव प्रसाद मौर्य : एक्सपो मार्ट के बाद नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

एक्सपो मार्ट के बाद नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम, भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र

Tricity Today | एक्सपो मार्ट के बाद नोएडा पहुंचे डिप्टी सीएम

Noida News : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट से नोएडा पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर, सांसद डॉ.महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और नवाब सिंह नागर आदि नेता मौके पर मौजूद रहे।

नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर तैयारियों का जायजा लेने आए
आगामी 12 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा में आएंगे। उनके आगमन की पूरी तैयारियों का जायजा लेने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नोएडा में स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे हैं। उन्होंने वहां कार्यकर्ताओ को चुनावी मंत्र दिया है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विषय में टिप्पणियां की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव गुंडों के सरदार हैं। वह खुली आंखों से सपने देख रहे हैं और यह सपने कभी पूरे भी नहीं होंगे।

कार्यकर्ताओ को दिया मूलमंत्र
डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयार रहने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देते हुए कहा, पार्टी का सच्चा सिपाही पार्टी के लिए मेहनत कर रहा है और करेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने सेक्टर-116 भाजपा कार्यलय पर कार्यकर्ताआंे के साथ वार्ता की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.