राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या! शिकारी पर शक

Noida News :  राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या! शिकारी पर शक

राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या! शिकारी पर शक

Google Image | राष्ट्रीय पक्षी मोर

Noida News : सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में राष्ट्रीय पक्षी मोर में मौत हो गई है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने नोएडा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी मौके बुलाया। वन विभाग ने मोर को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कोतवाली 20 की है। शहर के बीचो-बीच राष्ट्रीय पक्षी की मौत होना गंभीर विषय है।

पुलिस का बयान
नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में एक मोर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। वन विभाग ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक के यहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में करंट लगने के कारण हादसा हुआ लग रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.