नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे किन्नर, नाच गाकर विरोध जाहिर किया, Video

किसान आंदोलन : नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे किन्नर, नाच गाकर विरोध जाहिर किया, Video

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे किन्नर, नाच गाकर विरोध जाहिर किया, Video

Tricity Today | नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों को समर्थन देने पहुंचे किन्नर

नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ता पिछले 3 सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान और भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। शनिवार की सुबह किन्नरों का एक दल दलित प्रेरणा स्थल पहुंचा और किसानों को समर्थन दिया है। किन्नरों ने ढोलक की थाप पर नाच गाकर केंद्र सरकार का विरोध जाहिर किया। किन्नरों का कहना है कि किसान अन्नदाता है और पूरा देश किसानों के कंधों पर टिका हुआ है। ऐसे में सरकार को किसान हितों की रक्षा करनी चाहिए। किसान लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को सकारात्मक और संवेदनशीलता के साथ किसानों की बात को स्वीकार करना चाहिए।
किसानों का कहना है कि ठंड से परेशानी काफी है, लेकिन जब तब कानून वापस नहीं होते और एमएसपी लागू नहीं होती हम इसी हिम्मत के साथ लड़ेंगे। अब जगह-जगह किसानों को रोका जा रहा है, ताकि अधिक संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। सरकार की इस नीति पर जमकर निशाना साधते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर आंदोलन में शामिल होने आ रहे किसानों को रोका गया तो सभी सड़कों को ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए सरकार के इशारे पर पुलिस हमारे साथ ज्यादती कर रही है। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों को प्रदर्शन स्थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

नोएडा सेक्टर - 14ए स्थित चिल्ला बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्य पिछले 19 दिनों से नए कृषि कानूनों के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और किसान आयोग के गठन तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.