कौन हैं महेंद्र नागर, जिन पर अखिलेश यादव ने जताया विश्वास

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में ब्राह्मण बनाम गुर्जर : कौन हैं महेंद्र नागर, जिन पर अखिलेश यादव ने जताया विश्वास

कौन हैं महेंद्र नागर, जिन पर अखिलेश यादव ने जताया विश्वास

Tricity Today | अखिलेश यादव, डॉक्टर महेंद्र नगर

Noida News : समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मण बनाम गुर्जर की स्थिति पैदा कर दी है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेंद्र नगर को मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव ने डॉक्टर महेंद्र नगर के ऊपर विश्वास जताते हुए सांसद पद को उम्मीदवार घोषित किया है। वह अब डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

गौतमबुद्ध नगर पर सबकी नजर
गौतमबुद्ध नगर देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है। यहां पर पिछले काफी समय से डॉक्टर महेश शर्मा सांसद हैं। समाजवादी पार्टी इस समय मुख्य विपक्ष पार्टी है, इसलिए उसका टिकट काफी अहम है। यह अहम जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के गुर्जर नेता को दी।

इसलिए गुर्जर नेता महेंद्र नागर को मिला टिकट
इससे पहले अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में इस बात का जिक्र हुआ कि किसको गौतमबुद्ध नगर से सांसद पद को उम्मीदवार बनाया जाए? लंबी बैठक के बाद इस बात का निष्कर्ष निकाल कर आया कि गुर्जर नेता को गौतमबुद्ध नगर से खड़ा करना पड़ेगा। अब ब्राह्मण लीडर डॉक्टर महेश शर्मा के सामने समाजवादी पार्टी ने गुर्जर नेता महेंद्र नगर को खड़ा किया है।

लंबे समय तक कांग्रेस में रहे महेंद्र नागर
आपको बता दें कि डॉ.महेंद्र नागर समाजवादी पार्टी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। वह काफी समय तक गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले उन्होंने लखनऊ में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने लखनऊ में जाकर अखिलेश यादव का हाथ पकड़ा था।

विवादों में रहे डॉक्टर महेंद्र नागर
बताया जाता है कि डॉक्टर महेंद्र नागर का विवादों से पुराना नाता है। जब वह कांग्रेस में थे तो वह लंबे समय तक विवादों में भी रहे थे। हालांकि, उसके बावजूद भी कांग्रेस ने उनको जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। महेंद्र नगर काफी पुराने नेता हैं। बताया जाता है कि गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। कांग्रेस में उनके खिलाफ काफी गलत गतिविधियों होने लगी थी, जिसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा था।

टिकट फाइनल को लेकर लखनऊ में हुई मीटिंग
गौतमबुद्ध नगर से टिकट की घोषणा होने से पहले अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के सपाइयों से लखनऊ में मुलाकात की थी। जिसमें नेशनल प्रवक्ता से लेकर जिलाध्यक्ष तक तमात सपा नेता मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने नोएडा के उम्मीदवार को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान चर्चा हुई कि नोएडा से किसी गुर्जर को टिकट दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.