कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस से 30 साल पुराना नाता तोड़ा, नोएडा से बसपा के उम्मीदवार होंगे

बड़ी खबर : कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस से 30 साल पुराना नाता तोड़ा, नोएडा से बसपा के उम्मीदवार होंगे

कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस से 30 साल पुराना नाता तोड़ा, नोएडा से बसपा के उम्मीदवार होंगे

Tricity Today | पंडित कृपाराम शर्मा

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस के सबसे पुराने नेताओं में शुमार पंडित कृपाराम शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। संगठन में लगातार उपेक्षा का शिकार बन रहे कृपाराम शर्मा ने कांग्रेस से अपना 30 साल पुराना रिश्ता मंगलवार को तोड़ दिया। अब वह बहुजन समाज पार्टी का दामन थामने वाले हैं। अगले एक या दो दिनों में वह बसपा ज्वाइन करेंगे। कृपाराम शर्मा को बहुजन समाज पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नोएडा विधानसभा सीट से मैदान में उतारेगी। कुल मिलाकर नोएडा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक मोड़ लेता जा रहा है।

चौड़ा रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं, एनडी तिवारी के निकट रहे
पंडित कृपाराम शर्मा नोएडा शहर में चौड़ा रघुनाथपुर गांव के मूल निवासी हैं। लंबे अरसे से कांग्रेस में काम कर रहे हैं। नोएडा महानगर के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। कृपाराम शर्मा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नारायण दत्त तिवारी के निकट रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के करीब 10 प्रदेश अध्यक्षों के साथ काम किया है। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस को यह बड़ा झटका है। आपको बता दें कि कृपाराम शर्मा पिछले कई बार से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। संगठन में भी लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही थी।

बसपा को नोएडा में मिला विकल्प, कृपाराम चुनाव लड़ेंगे
एक ओर कांग्रेस कृपाराम शर्मा को टिकट नहीं दे रही है, दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी के पास भी कोई विकल्प नहीं था। बसपा नोएडा से किसी ब्राह्मण को चुनाव लड़ाना चाहती है। कोई मुफीद उम्मीदवार नहीं था। पार्टी करीब 6 महीने से ब्राह्मण प्रत्याशी की तलाश कर रही थी। अब कृपाराम शर्मा और बसपा नोएडा में एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.