महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Noida News: महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

महिला ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Tricity Today | शव ले जाते पुलिसकर्मी और परिजन

नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां घर में रखें लाइसेंसी पिस्टल से एक महिला ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों-पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल की अच्छी तरह छानबीन की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर महिला ने आत्महत्या क्यों की? शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतका के परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी। बताया गया कि थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले चौड़ा गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने बताया कि महिला ने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दिए गए पते पर पहुंच गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है। हर एक पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। मृतका ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। फिलहाल पुलिस को कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन पूछताछ के बाद सुराग मिलने की उम्मीद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.