सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

Noida : सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

Google Image | Symbolic Image

Noida : कार्तिक शुक्ल सप्तमी को सेक्टर-75, यमुना, हिंडन सहित नोएडा के लगभग दो सौ छठ घाटों पर लाखों छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। बांस के बने सूप, डाला, दौरा, टोकरी में सभी प्रकार का प्रसाद रखा गया। प्रसाद के रूप में सेब, केला, नारंगी, अमरूद, डाभ, नाशपाती, बीअनानास, नींबू, सहित सभी प्रकार का फल, ईख, पानी में फलनेवाला सिंघाड़ा, मूली, सुथनी, अदरख, हल्दी, कच्चा नारियल, चीनी का बना सांचा, घर में बना ठेकुआ, कच्चा धागे का बना बद्धी, सिंदूर, अगरबत्ती आदि रखा गया।

इन घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु
सोमवार की सुबह में सूर्योदय से पूर्व छठव्रती और सिर पर प्रसाद सहित सूप, डाला, दौरा, टोकरी लेकर परिवार के श्रद्धालु घर से निकलकर छठघाट पर पहुंचे। कई छठव्रती घर से घाटों तक कष्टी देते पहुंचे। सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क, यमुना, हिंडन, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-71, 66, 62, 82, 93, 110, 12, 19, 22, 31, 55 सहित विभिन्न सेक्टरों और गावों में बने तालाब, कृत्रिम तालाब, तरणताल आदि छठघाट के रूप में प्रयोग में लाया गया। सूर्योदय से पूर्व हाथ में प्रसाद रखा हुआ सूप, डाला, दौरा, टोकरी लेकर छठव्रतियों ने छठघाट में प्रवेश किया और सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। उनके साथ परिवार के सदस्यों व सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को दूध से अर्घ्य प्रदान किया।

चार दिवसीय छठ पूजा का समापन
अर्घ्य अर्पित करने के उपरांत छठव्रतियों ने छठघाट पर बने सूर्यपिंड(श्रीसोप्ता) के निकट बैठकर भगवान भास्कर और छठमाता की पूजा-अर्चना किया। पूजा के उपरांत छठव्रतियों द्वारा पारण किया गया। छठव्रतियों द्वारा प्रसाद ग्रहण करने के बाद घर के सभी सदस्य, पड़ोसी और अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हो गया।


विदेशों में छठ पर्व की धूम
अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि छठपूजा करने से छठव्रतियों और उनके परिवार के सदस्यों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार से सटे हुए पश्चिम बंगाल के कई जिलों, पूरे हिंदुस्तान और दुनिया के सभी प्रमुख शहरों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। नेपाल, मॉरिशस, फिजी, सूरीनाम, वेस्टइंडीज,ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा आदि देशों में छठ पर्व हर्षोल्लास और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता है। यह भगवान सूर्य की उपासना और भक्ति का सबसे महान लोकपर्व है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों में लाखों श्रद्धालु इस महान पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।

रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
रविवार को नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में सूर्यदेव पूजा समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी गायिका क्षमा पांडेय, प्रीति सरगम, देवेश कुंदन, सोनू आदि द्वारा हिंदी, भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका, पंजाबी सहित कई भाषाओं में छठ माता के गीत और लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई।

यह लोग रहे उपस्थित
अर्घ्य के उपरांत सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क के छठघाट पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डॉ. शशांक शेखर, राजीव त्यागी, मल्लिकेश्वर झा, आरके श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, हर्ष चतुर्वेदी, डॉ. श्रीकांत सिंह, निशांत कुमार, प्रभात राय,मनीष झा, अनमोल सिंह, राजीव मिश्रा, फाल्गुनी फूकन, अंकुर चटर्जी, संतोष कुमार, सुनील मिश्रा, किरण कुमार, मनीष यादव, विनोद कुमार, ज्ञानेश मिश्रा, डॉ. भारतेंदु कुमार, वीके खुराना, संजय कुमार, वीएन अग्रवाल, जयदीप चौधरी, सुनील अग्रवाल, नितिन गुप्ता, वि

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.