यूपी की महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ा, बनीं सरकार बदलने की ताकत

Lok Sabha Election 2024 : यूपी की महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ा, बनीं सरकार बदलने की ताकत

यूपी की महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पीछे छोड़ा, बनीं सरकार बदलने की ताकत

Tricity Today | Symbloice

Noida Lucknow News : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) का अंतिम चरण होने जा रहा है। ऐसे में यूपी की बात की जाए तो महिला सशक्तिकरण को लेकर सभी दल वोट मांगते दिखाई दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की बात की जाए तो बीते कुछ सालों में उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। ऐसे में इस बार महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट देकर यह साबित किया है कि वह सरकार बन भी सकती है और बदल भी सकती हैं। देश की 58 लोकसभा सीटों पर हुए छठे चरण के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 63.37 रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश में मतदान का आंकड़ा 54.5 फीसदी रहा। यूपी में महिलाओं ने वोटिंग के मामले में पुरुषों को पछाड़कर इस बार बाजी मारी है। लगातार महिलाएं अपने मताधिकार के इस्तेमाल करने में पुरुषों को पीछा छोड़ रही है।

उत्तर प्रदेश में चमकी महिलाएं 
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में हुए मतदान में महिलाओं और पुरुषों के वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा जारी किया है। जहां पुरुषों का मत प्रतिशत 51.31 रहा, वहीं 57.12 फीसद महिलाओं ने वोट डाले। 5.41 प्रतिशत अन्य मतदाताओं की संख्या इस चुनाव में रही है। 

इन राज्यों की महिलाएं बनीं शक्ति 
चुनाव चुनाव आयोग से जारी आकड़ों के मुताबिक देश में आठ ऐसे राज्य है जिनमें महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा प्रतिशत वोट डालें हैं। बिहार में 62% महिलाओं ने वोट डाले हैं हरियाणा में 63%, जम्मू कश्मीर में 52%, झारखंड में 65%, एनसीटी आफ दिल्ली में 58%, उड़ीसा में 74%, उत्तर प्रदेश में 57%, वेस्ट बंगाल में 83% वोट डाले हैं। यह आठ राज्य हैं जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.