गौतमबुद्ध नगर के बूथों में लंबी कतारें, पढ़िए 1 बजे तक कितने प्रतिशत वोट डाले 

Lok Sabha Elections 2024 : गौतमबुद्ध नगर के बूथों में लंबी कतारें, पढ़िए 1 बजे तक कितने प्रतिशत वोट डाले 

गौतमबुद्ध नगर के बूथों में लंबी कतारें, पढ़िए 1 बजे तक कितने प्रतिशत वोट डाले 

Tricity Today | सेक्टर-110 में मतदान करते लोग।

Noida News : आज दूसरे चरण में गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में मतदान हो रहे हैं। गाजियाबाद समेत आठ लोकसभा सीटों पर तेजी के साथ मतदान हो रहा है। सुबह 1 बजे का डाटा आ गया है। जिसके मुताबिक यह बताया गया है कि कितने प्रतिशत मतदान हो गया है। अगर लोकसभा सीटों की बात की जाए तो अभी तक सबसे ज्यादा अमरोहा में मतदान हुआ है। वहीं, सबसे पीछे बागपत जिला है। 

1 बजे तक इतने लोगों किया मत का प्रयोग 
नोएडा -- 32.46 %
दादरी  -- 36.43 %
जेवर   -- 37.22 %
सिकंदराबाद  -- 39.71 %
खुर्जा -- 37.69 %
कुल मतदान प्रतिशत : 36.06%

कौन से जिले में कितना प्रतिशत मतदान हुआ 11 बजे तक 
उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी में बताया की अमरोहा में सुबह 11:00 तक 28.45% मतदान हुआ है। मेरठ जिले में 25.67% मतदान हुआ है। बागपत में 22.74% मतदान हुआ है। गाजियाबाद जिले में सुबह 11:00 बजे तक 23.19% मतदान हुआ है। गौतमबुद्ध नगर जिले में 11:00 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुलंदशहर में 23.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। अलीगढ़ में 24.42 प्रतिशत और मथुरा में 23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.