सहकर्मी के साथ लव, सेक्स और धोखा, प्रेमिका ने आशिक के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज

नोएडा : सहकर्मी के साथ लव, सेक्स और धोखा, प्रेमिका ने आशिक के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज

सहकर्मी के साथ लव, सेक्स और धोखा, प्रेमिका ने आशिक के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। बुधवार को युवती फेस-1 थाने पहुंची और अपने प्रेमी के खिलाफ रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। युवती का आरोप है कि पहले उसके प्रेमी ने उसके साथ शादी का वादा किया। फिर उसके साथ काफी समय तक शारीरिक सम्बन्ध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। जिसके माध्यम आरोपी उसको ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। 

2017 में हुई थी दोनों की मुलाकात
गौतमबुद्ध नगर की महिला सुरक्षा डीसीपी बृंदा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-5 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने थाना फेस-1 में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले अरुण यादव नामक युवक से वर्ष 2017 में उसकी दोस्ती हुई। पीड़िता का आरोप है क अरुण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ काफी दिनों तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

आरोपी फरार, पुलिस का दावा- जल्द होगा खुलासा
पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी उससे शादी करने से इंकार कर रहा है। इसके अलावा पीड़िता ने अपने प्रेमी पर यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसके माध्यम से वो उसको ब्लैकमेल कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने फेस-1 थाने में अरुण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.