रामलीला में हुई महाभारत, कई लोगों के सिर फूटे, 22 पर एफआईआर दर्ज

Noida : रामलीला में हुई महाभारत, कई लोगों के सिर फूटे, 22 पर एफआईआर दर्ज

रामलीला में हुई महाभारत, कई लोगों के सिर फूटे, 22 पर एफआईआर दर्ज

Tricity Today | Papan & Aditya

Noida : बीती रात को नोएडा के भंगेल में स्थित रामलीला मैदान में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल लोगों का इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पप्पन जोगी का आरोप
इस मामले में फेस-2 कोतवाली क्षेत्र में स्थित गेझा में रहने वाले पप्पन जोगी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह बीती रात को करीब 10:30 बजे अपने भाई अवतार राम के साथ भंगेल में स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम देखने गए थे। उसी दौरान भंगेल गांव के रहने वाले आदित्य और साथियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। आदित्य के साथ काफी संख्या में लोग थे। उन्होंने मेरे साथ बुरी तरीके से मारपीट की थी। 

आदित्य का आरोप
वहीं दूसरी ओर इस मामले में आदित्य ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि वह बीती रात को अपने दोस्त के साथ रामलीला देखने गए थे। तभी पप्पन जोगी ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पप्पन के साथ काफी संख्या में लोग थे। जिन्होंने उनको लोहे की रॉड से मारा। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोट आई हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की
इस मामले का पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि किसी पुराने मामले में रंजिश के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.