तीन महीने बाद ऐसे नजर आएंगे महामाया और फ़िल्म सिटी फ्लाईओवर, रितु महेश्वरी ने काम शुरू करवाया

बदलता नोएडा : तीन महीने बाद ऐसे नजर आएंगे महामाया और फ़िल्म सिटी फ्लाईओवर, रितु महेश्वरी ने काम शुरू करवाया

तीन महीने बाद ऐसे नजर आएंगे महामाया और फ़िल्म सिटी फ्लाईओवर, रितु महेश्वरी ने काम शुरू करवाया

Tricity Today | बदलता नोएडा

Noida News : नोएडा शहर को खूबसूरत बनाने का सिलसिला जारी है। एक तरफ स्वच्छता अभियान के जरिए शहर राष्ट्रीय पटल पर चमक रहा है। दूसरी ओर साज-सज्जा के जरिए अथॉरिटी शहर को संवार रही है। अथॉरिटी ने महामाया फ्लाईओवर और फिल्म सिटी फ्लाईओवर को फ़साड लाइट के जरिए जगमगाने का काम शुरू किया है। यह काम अगले 3 महीने में पूरा हो जाएगा। लाइटिंग का काम शुरू करवाने के लिए सोमवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी मौके पर पहुंचे। राजीव त्यागी ने बताया कि दोनों फ्लाईओवर तिरंगी लाइटों से रोशन किए जाएंगे।



रात में शहर दिखेगा खूब खूबसूरत
राजीव त्यागी ने बताया कि महामाया फ्लाईओवर को रोशन करने के लिए प्राधिकरण 2.52 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसी तरह महामाया फ्लाईओवर पर ट्राईकलर लाइटिंग करने के लिए 1.32 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लाइटिंग का काम शुरू हो चुका है और अगले 3 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इससे रात में शहर खूबसूरत नजर आएगा। दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन करने वाले लोगों को यह दोनों फ्लाईओवर खूब लुभाएंगे।

शहर के एंट्री पॉइंट्स पर बनाए गए हैं आकर्षक द्वार
गाजियाबाद से नोएडा आने के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने शहर को चार चांद लगाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। शहर के सारे एंट्री प्वाइंट पर प्रवेश द्वार बनवाए गए हैं। नोएडा में चारों तरफ से घुसते ही यह प्रवेश द्वार आगंतुकों का स्वागत करते नजर आते हैं। शहर के पार्कों को सुविधा संपन्न और खूबसूरत बनाया गया है। ऋतु महेश्वरी ने शहर में सबसे बड़ा शहीद भगत सिंह पार्क बनवा कर तैयार किया है। कई थीम पार्क बने हैं। पार्कों में ओपन जिम बनवाए गए हैं। जिनका शहर के युवा भरपूर लाभ उठा रहे हैं। पार्कों में एंफीथिएटर और 'लाइट एंड साउंड शो' लगवाए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.