नोएडा के इस समाजसेवी के सवाल पर परेशान हुई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने सदन में दिया जवाब 

आरटीआई की ताकत : नोएडा के इस समाजसेवी के सवाल पर परेशान हुई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने सदन में दिया जवाब 

नोएडा के इस समाजसेवी के सवाल पर परेशान हुई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने सदन में दिया जवाब 

Google Image | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Noida News : नोएडा के समाजसेवी रंजन तोमर की एक आरटीआई के बाद उद्धव ठाकरे को सदन में जवाब देना पड़ा। हाल में रंजन तोमर ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण ब्यूरो में एक आरटीआई के माध्यम से बाघों की मृत्यु के बारे में जानकारी मांगी थी। सबसे ज्यादा बाघों की मृत्यु महाराष्ट्र में हुई थी, महाराष्ट्र में 66 बाघों की मृत्यु हुई हैं, जिसके बाद विपक्ष ने वहां कि सरकार को इस मामले में घेर लिया और सरकार से जवाब मांगा।

उद्धव ठाकरे ने सदन में में दिया जवाब
इस पूरे मामले पर खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सदन में जवाब देना पड़ा। उन्होंने ब्यूरो द्वारा प्रदान किए गए आंकड़े को सही बताया और सरकार द्वारा बाघों के बचाव में और भी ज्यादा सख्त रुख अपनाने और नए प्रयास करने का आश्वासन सदन को दिया था। इसके आलावा मध्य प्रदेश में लगातार हो रहे बाघों के शिकार और मृत्यु पर भी तोमर की आरटीआई का संज्ञान लेते हुए वहां की सरकार से विपक्ष ने जवाब मांगा है।

आगे भी ऐसी कार्य करूंगा
रंजन तोमर ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य जानवरों के जीवन को बचाना हैं। इसके लिए वो समय-समय पर आवाज भी उठाते रहते है। उनके द्वारा पूछे गए सवाल का उद्धव ठाकरे को जबाव देना पड़ा। यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आगे भी इसी तरीके से कार्य मैं करता करूंगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.