फिर एक बार भगवा लहराया, 5.59 लाख से विपक्ष को हराया   

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा ने लगाई हैट्रिक : फिर एक बार भगवा लहराया, 5.59 लाख से विपक्ष को हराया   

फिर एक बार भगवा लहराया, 5.59 लाख से विपक्ष को हराया   

Tricity Today | Dr. Mahesh Sharma

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के बीजेपी सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सियासत हो या कारोबार, वह किसी लोकप्रिय ब्रांड से कम नहीं हैं। यही कारण है कि उनके विपरीत बहती हवाओं से भी उनकी फिजाओं में पतझड़ नहीं होती है। वह हवाओं का रुख अपनी ओर मोड़ने में माहिर हैं। यह सच है कि सियासत में उनकी एंट्री बहुत देर से हुई। लेकिन, उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ मरीजों की नहीं, सियासत की भी नब्ज को अच्छी तरह पहचानते हैं। शायद, इसीलिए उन्हें गौतमबुद्ध नगर का 'मोदी' कहा जाता है। इस बार लगाई जीत की हैट्रिक 
भाजपा ने एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर से मौजूदा सांसद डॉ. महेश शर्मा पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। डॉ. महेश शर्मा साल 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार भी वह गौतमबुद्धनगर सीट से जीत गए हैं और उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। हाई प्रोफाइल सीट बचाने में कामयाब होने के पीछे मुख्य वजह उनकी अपने क्षेत्र में साफ छवि है। इसके अलावा, संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ है और वह अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय भी रहते हैं। पेशे से डॉक्टर होने के साथ ही वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

प्रारंभिक जीवन कैसा रहा 
राजस्थान के अलवर जिले के नीमराना के पास मनेठी गांव में पैदा हुए महेश शर्मा के पिता कैलाश चंद शर्मा एक स्कूल टीचर थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई। माध्यमिक शिक्षा के लिए वह दिल्ली चले गये। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 2012 में उन्हें एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई।

RSS और ABVP से जुड़े तार 
महेश शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए थे। अपने छात्र जीवन के दौरान, वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये। 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान वह नोएडा से विधायक चुने गए। मेडिकल प्रोफेशन में 25 साल बिताने के बाद सामाजिक कल्याण के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें चुनावी शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। मोदी सरकार में अपना पहला कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महेश शर्मा 2019 के संसदीय चुनावों में दूसरी बार संसद सदस्य (17वीं लोकसभा) बने। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र में कुल पड़े वोटों में से 50 प्रतिशत से अधिक वोट पाकर संसदीय चुनाव जीता।

पीएम मोदी ने जताया भरोसा 
महेश शर्मा को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहचाना और 2014 में उन्हें अपनी पहली कैबिनेट में जगह दी। महेश 27,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीतकर नोएडा के पहले विधायक बने। उन्हें मार्च 2012 में उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुना गया था। इसके अलावा, उन्होंने लोकसभा के साथ-साथ गौतमबुद्ध नगर में राज्य विधानसभा चुनावों में भी भाग लिया।

2019 लोकसभा चुनाव में महेश शर्मा का प्रदर्शन
लोकसभा चुनाव 2019 में गौतमबुद्ध नगर से भाजपा के टिकट पर डॉ महेश शर्मा ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 8.30 लाख वोट हासिल हुए थे। वहीं, बसपा से सतबीर नागर को 4.93 लाख वोट मिले थे। महेश ने सतबीर नागर को 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

लोकसभा चुनाव 2014 में महेश शर्मा का प्रदर्शन
2014 के लोकसभा चुनाव में भी गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से डा.महेश शर्मा निर्वाचित हुए थे। उन्हें 5.99 लाख वोट मिले थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को 2.80 लाख वोटों से हराया था।

5,59,472 वोटों के जीते डॉ.महेश शर्मा
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा का कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के मार्जन से जीत हासिल की।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.