मल्लिकार्जुन खड़गे के नोएडा अध्यक्ष बने प्रस्तावक, थरूर से सीधा होगा मुकाबला

Congress President Election : मल्लिकार्जुन खड़गे के नोएडा अध्यक्ष बने प्रस्तावक, थरूर से सीधा होगा मुकाबला

मल्लिकार्जुन खड़गे के नोएडा अध्यक्ष बने प्रस्तावक, थरूर से सीधा होगा मुकाबला

Tricity Today | मल्लिकार्जुन खड़गे के नोएडा अध्यक्ष बने प्रस्तावक

Noida : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनकी उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में पार्टी नेता अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक के अलावा नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर शामिल हुए।

इन्हें  मिला मौका
नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश से 10 लोग प्रस्तावक बने, जिसमें उनका नाम भी शामिल है। उनको कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रस्तावक बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, पश्चिम युवा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, पूर्व प्रत्याशी दादरी दीपक चोटीवाला  प्रस्तावक बने है। नोएडा महानगर कांग्रेस के साथी पीसीसी सदस्य सोनू प्रधान, पीसीसी सदस्य रिजवान चौधरी और महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

अध्यक्ष न बनने का मुझे कोई दुख नहीं : अशोक गहलोत
इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपना नामांकन दाखिल किया इनके अलावा झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। खड़गे की उम्मीदवारी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अध्यक्ष न बनने का मुझे कोई दुख नहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक मैं भी हूं। सोनिया गांधी जो जिम्मेदारी देंगी निभाऊंगा। सभी सीनियर नेताओं ने खड़गे को उम्मीदवार बनाया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.