अपना घर आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव, यहां होती है बीमारों की सेवा

Noida News : अपना घर आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव, यहां होती है बीमारों की सेवा

अपना घर आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव, यहां होती है बीमारों की सेवा

Tricity Today | अपना घर आश्रम में मनाया गया मकर संक्रांति महोत्सव

Noida News : सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अपना घर में निराश्रित और असहाय महिलाओं की सेवा की जाती है। यह पूरी तरह से निशुल्क है।

अपना घर में होती है निराश्रित महिलाओं की सेवा
संस्था की सचिव श्रीविष्णु गोयल ने बताया कि यह संस्था सड़कों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन या अन्य जगहों पर पड़े असहाय, मानसिक रोगी, कैंसर या टीवी पीड़ित, नेत्रहीन, गर्भवती महिलाएं, अंगहीन अथवा अन्य किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी से पीड़ित महिलाओं को आश्रम में लाकर सेवा की जाती है। उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि किसी को जहां भी, जिस भी हालत में कोई असहाय और निराश्रित महिला मिलती है, उसकी सूचना संस्था को दें। अपना घर आश्रम आजीवन निशुल्क सेवा करने का आश्वासन देता है।

भारतीय पर्व आयोजन समिति ने दिए 51 हजार का चेक
इस अवसर पर भारतीय पर्व आयोजन समिति से पधारे अध्यक्ष ओपी गोयल, महासचिव डीके सिंघल, उपाध्यक्ष डीके मित्तल, संरक्षक सुधीर कुमार मित्तल की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संस्था ने अपना घर आश्रम के सहयोग के लिए 51,000 का चेक भेंट किया। सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति शालू गोयल एवं उनके साथियों ने किया। सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस आयोजन में नोएडा और दिल्ली से लगभग 200 प्रभु प्रेमियों ने अपनाघर आश्रम में जनसेवा की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.