मांगेराम त्यागी मुजफ्फरनगर की पलटन लेकर पहुंचे नोएडा, छावनी में तब्दील हुई ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी

BIG BREAKING : मांगेराम त्यागी मुजफ्फरनगर की पलटन लेकर पहुंचे नोएडा, छावनी में तब्दील हुई ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी

मांगेराम त्यागी मुजफ्फरनगर की पलटन लेकर पहुंचे नोएडा, छावनी में तब्दील हुई ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी

Tricity Today | मांगेराम त्यागी मुजफ्फरनगर की पलटन लेकर पहुंचे नोएडा

Noida News : नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। अनु त्यागी के समर्थन में मांगेराम त्यागी सैकड़ों लोगों के साथ नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। अनु त्यागी ने अपने घर के बाहर लगाने के लिए पेड़ मंगाए थे, लेकिन सोसायटी के निवासियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके कारण अनु त्यागी अपने घर के बाहर पेड़ नहीं लगा पाई। इस मामले की जानकारी अनु त्यागी के किसी व्यक्ति ने मांगेराम त्यागी को दे दी। जिसके बाद मांगेराम त्यागी ने सैकड़ों लोगों के साथ नोएडा में आकर ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है।  पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि सोमवार की देर शाम को मांगेराम त्यागी ने अनु त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेट दिया था। मांगेराम त्यागी ने कहा था कि अगर अगले 48 घंटे के भीतर अनु त्यागी के घर के बाहर से उखाड़ लगे पेड़ नहीं लगाए गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

अनु त्यागी अपने घर के बाहर पेड़ लगाने पर अड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी की बीवी अनु त्यागी ने अपने घर के बाहर पेड़ लगवाने के लिए मंगवाए थे। इस बात का जब सोसाइटी के निवासियों को पता चला तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा को बढ़ता देख मौके पर पुलिस टीम और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे। अनु त्यागी का कहना है कि वह अपने घर के बाहर से उखाड़े गए पेड़ों को लगाएंगी। इससे पहले मांगेराम त्यागी ने सोमवार को नोएडा में आकर अनु त्यागी के समर्थन में धरना दिया था।

पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर खड़ा किया सवाल
अनु त्यागी का कहना है, "क्या पेड़ लगाना अपराध है। अगर पेड़ लगाना अपराध नहीं है तो सोसाइटी वाले ऐसा क्यों कह रहे हैं और ऐसा कर रहे हैं तो पुलिस-प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?" उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

वीडियो वायरल हुई तो नेशनल स्तर तक पहुंचा मामला
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 5 अगस्त से लेकर अभी तक यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.