प्राधिकरण अफसर के सामने बौने साबित हुए मनोज गुप्ता, खोला मोर्चा

Noida News : प्राधिकरण अफसर के सामने बौने साबित हुए मनोज गुप्ता, खोला मोर्चा

प्राधिकरण अफसर के सामने बौने साबित हुए मनोज गुप्ता, खोला मोर्चा

Tricity Today | मनोज गुप्ता

Noida News : प्राधिकरण अफसरों की कार्यशैली पर शहर की जनता तो मुखर होती रही है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी को ही नजरंदाज कर दिया गया है। यह हम नहीं, बल्कि खुद भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता कह रहे हैं। मनोज गुप्ता ने प्राधिकरण के एसीईओ पर मनमानी और शासनादेश के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

क्यों मुखर हुए मनोज गुप्ता 
भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री से उन्होंने शहर के अलग-अलग स्थान पर बने मंदिरों की साफ सफाई और पेंट करने के लिए बात की थी। उसका शासन आदेश भी आया था, लेकिन उस काम को पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर भी एसीईओ से बात की, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं था। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर उनका रवैया बेहद निराशाजनक है।

हमारी ही नहीं सुनते अफसर
मनोज गुप्ता ने कहा कि वह प्राधिकरण के अफसरों की शिकायत शासन स्तर पर करेंगे। जब शासन के आदेशों का ही प्राधिकरण के अफसर पालन नहीं करते तो जनता की सुनवाई में कितने गंभीर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि एसीईओ संजय खत्री जैसे अफसर शासन की मंशा के अनुरूप नहीं चल रहे, बल्कि अपनी मनमर्जी चलाते हैं। वह आम जनता में सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

क्या कहते हैं एसीईओ
एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि नोएडा के सभी मंदिरों में रंगी पुताई का काम जारी है। इसके साथ-साथ साफ सफाई की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.