पंकज सिंह के लिए वोट मांगने आए मनोज तिवारी, एक झलक पाने के लिए टूटे सारे कायदे कानून

NOIDA BREAKING : पंकज सिंह के लिए वोट मांगने आए मनोज तिवारी, एक झलक पाने के लिए टूटे सारे कायदे कानून

पंकज सिंह के लिए वोट मांगने आए मनोज तिवारी, एक झलक पाने के लिए टूटे सारे कायदे कानून

Tricity Today | मनोज तिवारी

Noida News : मशहूर भोजपुरी स्टार और दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी बुधवार को नोएडा पहुंचे। मनोज तिवारी ने नोएडा में भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह के लिए वोट मांगी। मनोज तिवारी को देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। मनोज तिवारी ने गांव और सेक्टरों में घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह को वोट देने की अपील की है। मनोज तिवारी के साथ जिले के काफी भाजपा नेता मौजूद हैं।

लोग सारे कायदे कानून भूले
मनोज तिवारी से पहले नोएडा में गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी आ चुके हैं। रवि किशन ने घर-घर जाकर पंकज सिंह को वोट देने की अपील की थी। रवि किशन के पहुंचने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग सड़क पर खड़े हो गए। रवि किशन को देखने के लिए भी लोगों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल की खूब धज्जिया उड़ाई। ऐसा ही हाल मनोज तिवारी के आने पर हुआ है। मनोज तिवारी जैसे ही नोएडा पहुंचे, वैसे ही लोग कोविड-19 प्रोटोकॉल और सारे कायदे कानून भूल गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.