अयोध्या में विराजेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम, हर ओर श्रीराम नाम की गूंज

नोएडा में सेक्टर से सोसाइटी तक महादीपावली : अयोध्या में विराजेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम, हर ओर श्रीराम नाम की गूंज

अयोध्या में विराजेंगे मर्यादा पुरुषोत्तम, हर ओर श्रीराम नाम की गूंज

Google Image | Symbolic Image

Noida News : पांच सदी के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अपने मूल आवास में  विराजमान होने वाले हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर पूरा देश राममय हो गया है। नोएडा भी उससे अछूता नहीं है। पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया है। चारों ओर लोग भक्ति की दरिया में गोते लगा रहे हैं। हर सड़क, चौराहा, सेक्टर और सोसाइटी में प्रभु राम के विराजने की खुशियां मनाई जा रही हैं। हर जगह कोई न कोई धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।


भक्ति में डूबा शॉप्रिक्स मॉल 
सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल मैनेजमेंट और वहां के व्यापारियों ने  श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य  में 3100 दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान श्रीराम और सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था और निष्ठा को और मज़बूत किया। मॉल मैनेजर नेहा कौशिक का कहना है कि पूरी दुनिया इस समय राममय है। ईश्वर के प्रति ऐसी आस्था को दुनिया पहली बार देख रही है।


सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए 
राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के उपलक्ष में आज सेक्टर-55 आरडब्ल्यूए के सौजन्य से भव्य प्रभात फेरी निकली गई। सेक्टर में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गयी। भजन कीर्तन करते हुए जय श्रीराम के नारों से पूरा सेक्टर गूंज उठा। प्रभात फेरी में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, राजेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, नीरज शर्मा और समस्त आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।
  गौर सिटी के 5th एवेन्यू में दीपोत्सव कल 
गौर सिटी के 5th एवेन्यू में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 15 जनवरी से चल रहे अनवरत पूजन कीर्तन की श्रृंखला में 21 और 22 जनवरी को भी प्रभु श्रीराम की स्तुति में निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों की ड्राइंग एक्टिविटी, प्रत्येक ब्लॉक और स्टेकिंग ग्राउंड में रंगोली मेकिंग और श्रीराम भजन कीर्तन संध्या मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। भजन गायक ज्योति शर्मा, योगेश चावला, सुजल चौहान एवं सोसाइटी के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने सुंदर भजनों से सब का मन मोह लिया। 22 जनवरी की शाम 4 बजे से सभी निवासी अपने अपने ब्लॉक, स्केटिंग ग्राउंड और एवेन्यू के मुख्य द्वार पर दीपोत्सव करेंगे।

सेक्टर-11 के लोगों में शोभायात्रा निकाली।


सेक्टर-82 में ईडब्ल्यूएस पॉकेट सात वासियों ने शोभा यात्रा निकाली। इस यात्रा में राम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पॉकेट 7 के मंदिर से यह शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान एक रथ पर सवार हुए। ढोल नगाड़ों की थाप पर रामभक्त जमकर थिरके और जय सियाराम के नारों से पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।


ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 में कलश यात्रा।

ग्रेटर नोएडा बीटा 2 के आई ब्लाक मंदिर से शोभा यात्रा निकली गई।

नोएडा के सेक्टर 151 स्थित जेपी अमन सोसायटी में स्थित मंदिर में रविवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

बहलोलपुर गांव में निकली राम बारात।

सेक्टर-39 शोभा यात्रा निकली गई।

सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की तरफ से सामूहिक 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 10 स्थित महागुन मंत्रा 2 सोसाइटी में भी उत्सव का माहौल है। यहां के करीब 280 फ्लैट्स में रह रहे रेजिडेंट्स को प्रभु श्रीराम लिखे झंडे बांटे गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.