नोएडा की सवारियों के साथ करते थे छिनैती, तीन के पैर में लगी गोली

यमुना एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाज लुटेरों को मथुरा पुलिस ने दबोचा : नोएडा की सवारियों के साथ करते थे छिनैती, तीन के पैर में लगी गोली

नोएडा की सवारियों के साथ करते थे छिनैती, तीन के पैर में लगी गोली

Tricity Today | त्थरबाज लुटेरों को मथुरा पुलिस ने दबोचा

Mathura।Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा जिले में वाहनों पर पत्थर मारकर लूटपाट करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर पेड़ों पर बैठी रही और खेतों में पहरा दिया। साथ ही हर दो किमी पर पुलिस तैनात रही, तब जाकर पत्थरबाज गैंग के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सदस्य चलती हुई गाड़ियों पर पत्थर मारते थे। जब चालक अपनी गाड़ी को कुछ दूरी पर ले जाकर रोकता था। तो पहले से मौजूद गैंग के सदस्य गाड़ी में सवार लोगों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाया करते थे। यह गिरोह काफी समय से एक्टिव था।

काउंटर अटैक में बदमाशों के पैर में लगी गोली
एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि मंगलवार की सुबह तड़के कई थानों की पुलिस और एसओजी टीम ने जाल बिछाकर गैंग को पकड़ने में लग गई। पत्थरबाज लुटेरों की धरपकड़ के लिए मांट, सुरीर, यमुनापार थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम ने घेराबंदी कर रखी थी। इसी बीच माइल स्टोन 101 के पास लुटेरों के एक गिरोह को पुलिस ने देखा। पुलिस को देखकर लुटेरे भागते हुए फायरिंग करने लगे। पुलिस के काउंटर अटैक में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों समेत सात अपराधियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए लुटेरे घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। इनके पास से लूटी हुई संपत्ति को लुटेरों की निशानदेही पर बरामद हो गई है।

मथुरा पुलिस के लिया था चैलेंज
राजीव कृष्ण ने बताया कि करीब 9 दिन पहले यमुना एक्सप्रेस वे पर 2 घटनाएं हुई थी। एक के बाद एक दो अलग-अलग दिनों में बदमाशों द्वारा चलती हुई गाड़ियों पर पत्थर फेंक करके उनसे लूटपाट का प्रयास किया गया था। एक यात्री से बदमाशों ने करीब 10 हजार रुपए की छिनैती भी की थी। इस घटनाक्रम को मथुरा पुलिस ने एक चैलेंज की तरह से लिया और एसएसपी के निर्देशन में नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे पर यात्रियों की सुरक्षा को लगातार बरकरार रखने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये हुए गिरफ्तार
थाना प्रभारी मांट प्रदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लुटेरे राहुल निवासी सामोली, थाना सुरीर, मथुरा और बोसू निवासी मिड़ाकुर, थाना मलपुरा, आगरा और जल सिंह निवासी सकराया, थाना जैंत, मथुरा घायल हुए हैं। इनके अलावा लुच्चा बाज उर्फ फिरोज निवासी समोली, थाना सुरीर, मथुरा, पुच्ची उर्फ सुलेमान निवासी मिड़ाकुर, थाना मलपुरा, आगरा, अशफाक निवासी डेरा राया, थाना राया, मथुरा और अजय निवासी डेरा, कस्बा राया, थाना राया को गिरफ्तार किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.