आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बिप्लब कुमार देब भेजे गए राज्यसभा

सांसद महेश शर्मा त्रिपुरा दौरे पर : आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बिप्लब कुमार देब भेजे गए राज्यसभा

आगामी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बिप्लब कुमार देब भेजे गए राज्यसभा

Tricity Today | सांसद महेश शर्मा त्रिपुरा दौरे पर

Noida|Assam : पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा त्रिपुरा के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। 10 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेश शर्मा को त्रिपुरा का प्रभारी बनाया है। प्रभारी बनाए जाने के बाद सांसद का यह त्रिपुरा का पहला दौरा है। इस दौरे के दौरान प्रभारी महेश शर्मा का जगह-जगह पार्टी की ओर से स्वागत किया जा रहा है। सांसद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है।

त्रिपुरा में सांसद का दूसरा दिन
त्रिपुरा प्रभारी महेश शर्मा ने अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए विधायकों के साथ बैठक की और प्रभारी ने अगरतला स्थित भाजपा मुख्यालय में त्रिपुरा राज्य के सभी मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक कर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने उप चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए संकल्प लिया।

बिप्लब कुमार देब राज्यसभा चुनाव जीते
बृहस्पतिवार की शाम को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया है। त्रिपुरा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को उपचुनाव हुआ। बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब 58 में से 43 वोटों के साथ राज्यसभा के लिए चुने गए। त्रिपुरा के बीजेपी प्रभारी सांसद डॉ. महेश शर्मा ने राज्यसभा सांसद चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को बधाई दी। महेश शर्मा प्रभारी नियुक्त होने बाद त्रिपुरा के दौरे पर हैं।

यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्यमंत्री माणिक शाहा, डॉ.संबित पात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य, उप मुख्यमंत्री जिष्णु देबवर्मा, विधानसभा स्पीकर रतन चक्रवर्ती, महामंत्री संगठन फनेन्द्रनाथ शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.