मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला भटकते हुए पहुंची नोएडा, पुलिस ने अलीगढ़ भेजा

अच्छी खबर : मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला भटकते हुए पहुंची नोएडा, पुलिस ने अलीगढ़ भेजा

मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग महिला भटकते हुए पहुंची नोएडा, पुलिस ने अलीगढ़ भेजा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने मानसिक रूप से परेशान गुमशुदा महिला को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए मुहिम चलाया। इस मुहिम के तहत एएचटीयू की टीम सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम पहुंची। जहां महिलाओं की काउंसलिंग ली गई। काउंसलिंग के आधार पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलवाया है।

अलीगढ़ की निवासी महिला
महिला 6 जून को फेस-वन थाना क्षेत्र में लावारिस अवस्था में घूमती हुई पाई गई थी। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। काउंसिल में उन्होंने अपना घर अलीगढ़ और बेटो का नाम राजकुमार और रामगोपाल बताया। स्थानीय थाने से संपर्क कर महिला के परिजनों से वार्ता की गई। महिला की जिंदा होने की सूचना के बाद परिजनों की आंखें नम हो गई।

परिजनों ने पुलिस का आभार किया व्यक्त
नोएडा पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को सौंप दिया है। महिला के परिजनों ने बताया कि वह दिमागी रुप से परेशान चल रही है। मई में वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद से ही सभी लोग उसकी तलाश कर रहे थे। काफी तलाश के बाद उम्मीदें खत्म हो गई थी। बुजुर्ग महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.