मौसम विभाग ने किया Red Alert जारी, दिल्ली-एनसीआर में 2.8 डिग्री तक गिरा तापमान

Noida Weather Update : मौसम विभाग ने किया Red Alert जारी, दिल्ली-एनसीआर में 2.8 डिग्री तक गिरा तापमान

मौसम विभाग ने किया Red Alert जारी, दिल्ली-एनसीआर में 2.8 डिग्री तक गिरा तापमान

Tricity Today | Noida Weather

Noida : ठंड के कहर से दिल्ली-एनसीआर वाले थर-थर कापने पर मजबूर हो गए हैं। तो वहीं पहाड़ों से आए दिन आ रही शीतलहर ने भी ठंड के कहार को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसर दिल्ली-एनसीआर में 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक शीतलहर में येलो अलर्ट जारी हो गया है। 

सीजन का सबसे ठंडा दिन 
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक दर्ज किया गया वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी 3 से 4 डिग्री तक तपमान गिर गया। दिल्ली-एनसीआर की ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही कोहरे की चादर देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक कोहरा छाया रहेगा। तापमान के और नीचे गिरने की संभावना जताई जा रही है। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन गुरुवार दर्ज किया गया है। 

घने कोहरे से विजिबिलिटी पर असर 
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह सफदरजंग इलाके में घने कोहरे के कारण ठंडा काफी ज्यादा रही, जिसके चलते विजिबिलिटी भी 50 मीटर के करीब रही। घने कोहरे से विजिबिलिटी कम होने से कई फ्लाइट्स भी देरी से चली। हालांकि, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अब फ्लाइट्स समय पर चलने की जानकारी दी है। 

ठंड और कोहरे का डबल अटैक 
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बर्फीली हवाओं के साथ ठंडा और कोहरे का डबल अटैक हुआ है। हफ्तेभर से धूप न मिलने से लोगों को ठंडा का एहसास ज्यादा हो रहा है। कप-कपाती ठंड से गरीब और बेसहारा लोग जो फुटपाथ पर अपना जीवन गुजारते है। उनका जीना बेहाल हो गया है। ठंडा के कारण लोगों का जीवन काफी प्रभावित हो रहा है।

रिपोर्टर : ज्योति कार्की

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.