होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग बदली, DMRC ने दिया ये बड़ा अपडेट

Delhi NCR : होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग बदली, DMRC ने दिया ये बड़ा अपडेट

होली के दिन मेट्रो की टाइमिंग बदली, DMRC ने दिया ये बड़ा अपडेट

Google Image | Symbolic Image

Noida Desk : एक तरफ होली के त्यौहार को लेकर तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। दफ्तरों से लेकर बाजारों तक रंगों का त्यौहार झलक रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग त्यौहार के मौके पर अपने घर या परिजनों के यहां आना-जाना करते हैं। इसी के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए डीएमआरसी ने गाइडलाइन जारी की है। होली के दिन मेट्रो के चलने की टाइमिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन अर्लट मोड पर है।

डीएमआरसी का बयान
डीएमआरसी ने अपने बयान में कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी शुरू हो जाएंगी। 2.30 बजे से पहले दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें और स्टेशन बंद रहेंगे। इसके अलावा मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 8 मार्च को ढाई बजे तक बंद रहेंगी।

कानून-व्यवस्था पर भी फोकस
होली पर पुलिस की सतर्कता सिर्फ शराबियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी फोकस है। इसके लिए हर एक थाना क्षेत्र के हिसाब से होलिका दहन स्थल की सूची तैयार कराई गई है। जहां पर सोसायटी हैं, उनकी एओए और आरडब्लूए से भी जानकारी ली गई है। सुबह के समय होलिका दहन वाले स्थानों के पास से कोई भारी वाहन नहीं गुजरेगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी तैयारी की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.