नोएडा बर्ड सेंचुरी में आए नकटा बत्तख और राजहंस समेत 150 प्रजातियों के पक्षी, शानदार पिकनिक स्पॉट का लुत्फ़ उठाएं

दिल्ली-एनसीआर के लिए ख़ास खबर : नोएडा बर्ड सेंचुरी में आए नकटा बत्तख और राजहंस समेत 150 प्रजातियों के पक्षी, शानदार पिकनिक स्पॉट का लुत्फ़ उठाएं

नोएडा बर्ड सेंचुरी में आए नकटा बत्तख और राजहंस समेत 150 प्रजातियों के पक्षी, शानदार पिकनिक स्पॉट का लुत्फ़ उठाएं

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : तस्वीरों में पानी में गोता लगाती दिख रहे इन पक्षियों को देखकर मन को जो सुकून और खुशी मिलती है, वो शायद भागदौड़ भरी जिन्दगी में सहज नहीं है। यह तसवीरें नोएडा में स्तिथ ओखला बर्ड सेंचुरी (Noida Bird Sanctuary) की हैं, जहां हर साल 20 हज़ार से ज्यादा और 150 प्रकार के प्रवासी आते हैं। बाहर से आये इन पक्षियों के लिए यहां हर तरह की व्यवस्था और सुविधा रखी जाती हैं। इस साल अब तक बड़ी संख्या में ये मेहमान आ चुके हैं।

नोएडा पहुचते हैं 150 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी 
वन विभाग के मुताबिक नोएडा के ओखला पक्षी विहार में हर साल 150 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहुचते हैं, जिनकी संख्या लगभग 20 हज़ार के करीब होती है। ओखला पक्षी विहार को वर्ष 1990 में बर्ड सेंचुरी घोषित किया गया था। इस पर हमने गौतमबुद्ध नगर के वन अधिकारी प्रमोद कुमार से बात की। उन्होंने बताया, "यहां भिन्न-भिन्न पक्षियों की प्रजाति हैं। जैसे नकटा बत्तख, बड़ा स्वान, छोटी मुर्गाबी, चैता बत्तख, अबलक, खुसकुल और खासकर राजहंस हैं, जो यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।"

नोएडा वालों के लिए शानदार पिकनिक स्पॉट
आपको बता दें कि बाहर से आये इन प्रवासी पक्षियों के लिए तमाम तरह की व्यवस्था वन विभाग करता है। जिसमें इनके लिए हैबिटैट डेवलपमेंट का कार्य खासतौर से किया जाता है। इसमें वाटर रीजन को साफ करने का काम किया जाता है। पक्षियों के लिए पानी पर फ्लोटिंग आइलैंड बनाए जाते हैं। डीएफओ प्रमोद कुमार ने बताया, "पिछले दो सालों से व्यवस्था थोड़ी सही हो गई है। यहां बाहर से आकर घूमने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। परिवारों के लिए यह एक पिकनिक स्पॉट बन चुका है। यहां शानिवार और रविवार को आम दिनों से ज़्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है।

कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना होगा
अगर आप ओखला बर्ड सेंचुरी में घूमने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें। डीएफओ प्रमोद कुमार ने कहा, "बाहर से घूमने आ रहे लोगों को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कराया जाता है। लोगों से कहा जाता है कि वे किसी पक्षी के साथ छेड़छाड़ नहीं करें। बर्ड सेंचुरी में मुख्य झील से दूर रहें। झील में पानी बहुत ज्यादा है, वहां डूबने का खतरा है। इन सभी बातों का बाहर से आ रहे लोगों को मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए। ओखला पक्षी विहार 400 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह एनसीआर में सबसे बड़े पक्षी विहारों में से एक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.