मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने फोर्टिस हॉस्पिटल में कराया टीकाकरण, बोले- ‘योगी मॉडल को दुनिया ने सराहा है’

नोएडा : मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने फोर्टिस हॉस्पिटल में कराया टीकाकरण, बोले- ‘योगी मॉडल को दुनिया ने सराहा है’

मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने फोर्टिस हॉस्पिटल में कराया टीकाकरण, बोले- ‘योगी मॉडल को दुनिया ने सराहा है’

Tricity Today | मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने फोर्टिस हॉस्पिटल में कराया टीकाकरण

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी आज नोएडा पहुंचे। नन्दी ने नोएडा स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में कोविड का दूसरा डोज (टीके की दूसरी खुराक) लगवाया। फोर्टिस हॉस्पिटल के जोनल डायरेक्टर हरदीप सिंह, डॉ. बीडी पांडे और सिद्धार्थ निगम ने नन्दी की अगवानी की। इस दौरान यूपी सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। 
 
नन्दी ने लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज की खुराक अवश्य लें। टीकाकरण के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। एक मई को नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रयागराज के डफरिन हॉस्पिटल में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत की थी। उन्होंने खुद भी वैक्सीन की पहली डोज ली थी। 

1.83 करोड़ निवासियों को लगा टीका
इस मौके पर राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा करते हुए नन्दी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 83 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सिर्फ जून महीने में सरकार का लक्ष्य 90 लाख से 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है। लखनऊ में सबसे ज्यादा अब तक 9.16 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। गौतमबुद्ध नगर में 6.19 लाख, कानपुर नगर में 5.88 लाख, प्रयागराज में 5.76 लाख लोगों को टीके की खुराक लग चुकी है। 

सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू 
कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक जून से प्रदेश के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का आगाज हो चुका है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए योगी मॉडल की पूरे देश में ही नहीं, विश्व में चर्चा है। ड्बल्यूएचओ ने भी योगी मॉडल की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। राज्य में रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा हो गया है। नए मामले 1500 के करीब हो गए हैं। पीक के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.