हत्या के आरोप में बंद नाबालिग डेढ़ साल बाद निर्दोष करार

Noida News : हत्या के आरोप में बंद नाबालिग डेढ़ साल बाद निर्दोष करार

हत्या के आरोप में बंद नाबालिग डेढ़ साल बाद निर्दोष करार

Google | Symbolic Image

Noida News : फेस 2 थाना स्थित जूविनाइल जस्टिस बोर्ड ने एक नाबालिक को हत्या के आरोप में निर्दोष करार किया है इसकी सुनवाई शुक्रवार को की गई है। करीब 1.5 साल बाल सुधार गृह में रहने के बाद अब नाबालिग को रिहा कर दिया गया है।   

क्या है पूरा मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली में करीब डेढ़ साल पहले एक महिला पर आरोप था कि उसने प्रेमी और एक नाबालिक के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं जिला न्यायालय में इस पर सुनवाई चल रही है।  

बाल सुधार गृह में रहने के बाद अब निर्दोष साबित 
पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर फेस-2 स्थित किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया था। जहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। वह 13 महीने तक वहां बंद रहा। किशोर न्याय बोर्ड में सुनवाई के बाद न्यायधीश दिव्य कांत सिंह राठौर ने सभी पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को नाबालिग को निर्दोष करार कर रिहा कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.