विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया एक और किसान संगठन का गठन, इन लोगों को सौंपी जिम्मेदारियां

नोएडा : विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया एक और किसान संगठन का गठन, इन लोगों को सौंपी जिम्मेदारियां

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया एक और किसान संगठन का गठन, इन लोगों को सौंपी जिम्मेदारियां

Tricity Today | एक और किसान संगठन का किया गठन

Noida : भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) को छोड़कर आए प्रदेश अध्यक्ष सचिन समेत दर्जनों जिलों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने सोमवार को नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। जिसका नेतृत्व विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया। इन दौरान एक नए  किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (अजगर) का घट्न किया। 

इन लोगों को दिए गए ये पद
जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता हरवीर नागर को बनाया गया और चौधरी करतार सिंह को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सचिन शर्मा को नियुक्त किया गया। इसके आलावा राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने स्वयं  संभाली है।

इन मुद्दों पर करेंगे कार्य
नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर ने कहा कि प्रदेश के अंदर किसान मजदूर और युवा बेरोजगारो के लिए प्लेटफार्म तैयार कर उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। देश के अंदर किसानों के हक और खेती क्यारी को लेकर संगठन के पदाधिकारी कार्य करेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी  करतार सिंह ने  कहा कि इस संगठन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करके बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद लेकर किसान नौजवानों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

"भ्रष्टाचार और मौकापरस्ती को लेकर आमने सामने की लड़ाई करेंगे"
प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि अब युवा देश और प्रदेश की सरकारों  के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार और मौकापरस्ती को लेकर आमने सामने की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे। जब तक सरकार युवाओं को रोजगार, किसानों के बच्चों को चिकित्सा और शिक्षा अच्छे दर्जे कि नहीं दिलाती हे। जब तक  आराम से नहीं बैठेगै। 

ये लोग रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से विधायक और संरक्षक भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के संरक्षक नंदकिशोर गुर्जर, करतार सिंह शर्मा, यादव परवीन शर्मा, राजेश, उपाध्याय जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर बिन्नू आधाना, जिला  अध्यक्ष अरविंद शर्मा, बुलंदशहर पवन गुर्जर, मेरठ संदेश शर्मा, रमेश संत, बाबूराम यादव, नाशिक प्रधान नरेश, विकास गुर्जर, विकास चौधरी और अरुण यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.