विधायक पंकज सिंह और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चोटपुर कॉलोनी को दिया 68 लाख का तोहफा, 6 सड़कों का किया शिलान्यास

बड़ी खबर : विधायक पंकज सिंह और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चोटपुर कॉलोनी को दिया 68 लाख का तोहफा, 6 सड़कों का किया शिलान्यास

विधायक पंकज सिंह और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चोटपुर कॉलोनी को दिया 68 लाख का तोहफा, 6 सड़कों का किया शिलान्यास

Tricity Today | चोटपुर कॉलोनी को दिया 68 लाख का तोहफा

Noida News : बुधवार को नोएडा के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज (Pankaj Singh) सिंह ने नोएडा शहर को 68 लाख रुपए का तोहफा दिया है। इसके अलावा सांसद राज्यभा सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) की सांसद निधि से कार्य कराया जाएगा। नोएडा के विभिन्न रास्तों का शिलान्यास किया है। इन रास्तों का विकास कार्य विधायक निधि से पूर्ण कराया जाएगा। इन गलियों में कॉलोनी वासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। काफी समय से नोएडा शहर के निवासी अपनी मांगों को लेकर पंकज सिंह के पास आते रहते थे। इस 68 लाख रुपए के शिलान्यास किया है। कॉलानी वासियों ने विधायक जी का इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इन सड़कों का होगा निर्माण 
चोटपुर कॉलोनी में प्रेम प्रजापति के घर से सोहन लाल और प्रवीन के घर से सुरेन्द्र चौधरी के घर तक लगभग 200 मीटर की सड़क बनाई जाएगी। जिसकी लागत करीब 2.79 लाख आएगी। यशवीर के मकान से हरिद्वार के मकान तक लगभग 182.50 मीटर तक नाली और खड़ंजा कार्य 11.58 लाख रुपए की लागत से होगा। 5.48 लाख रुपए की लागत से सरोज के घर से मनोहर प्रसाद के घर तक लगभग 65.50 मीटर तक नाली और खड़ंजा कार्य किया जाएगा। सुभाष यादव के घर से टीका यादव के घर तक 12.13 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड़ बनाया जाएगा। 

सुधांशु त्रिवेदी ने भी दी सांसद निधि 
इसके अलावा 23.07 लाख रुपए की लागत से सोम बाजार में राधे के मार्केट से प्रेमपाल के घर से पुराने शव मन्दिर तक लगभग 394 मीटर नाली और सीसी रोड कार्य 2.90 लाख रुपए की लागत से होगा। यह कार्य पंकज सिंह और सांसद राज्यभा सुधांशु त्रिवेदी की निधि से कराया जाएगा। इस दौरान चन्दगीराम यादव, बब्लू यादव, राजकुमार झा, प्रमोद बहल हरि किशोर, मनोज उपाध्याय और भीम सिंह आदि रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.