एमएलए पंकज सिंह ने नोवरा की वेबसाइट लांच की, कही ये बड़ी बात

शुभारंभ : एमएलए पंकज सिंह ने नोवरा की वेबसाइट लांच की, कही ये बड़ी बात

 एमएलए पंकज सिंह ने नोवरा की वेबसाइट लांच की, कही ये बड़ी बात

Tricity Today | विधायक पंकज सिंह ने वेबसाइट का किया शुभारंभ

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंकज सिंह (MLA Pankaj Singh) ने आज नोएडा विलेज रेजिडेंस एसोसिएशन (नोवरा)  की आधिकारिक वेबसाइट शुभारंभ किया। गांव रोहिल्लापुर में संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने इसे लॉन्च किया। इस वेबसाइट के माध्यम से नोवरा नोएडा के साथ-साथ देश भर के ग्रामीणों के साथ जुड़ सकेगी। उनकी समस्याओं को सक्षम अधिकारी तक पहुंचाने एवं उनके निस्तारण में मदद हो सकेगी।

वेबसाइट के शुभारंभ के लिए पंकज सिंह आज नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर समेत अन्य लोगों से मिले। संस्था के संरक्षक अजीत सिंह तोमर बजरंगी ने शॉल पहनाकर विधायक का स्वागत किया गया। रंजन तोमर ने वेबसाइट लांच होने के बाद नोएडा विधायक का आभार जताया। तोमर ने कहा कि इस वेबसाइट https://www.novra.org.in/  के माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याओं को संस्था तक पंहुचा सकते हैं। इसके अलावा संस्था के कार्यों, ट्विटर से लाइव फीड, संस्था की मीटिंग, मेंबर आदि की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।  जिससे ग्रामीणों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी।  

पंकज सिंह ने वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि संस्था द्वारा बनवाई गई वेबसाइट बेहद सुगम एवं आसानी से समझने योग्य है। इस पर आवश्यक जानकारी बेहद रोचक तरीके से साझा की गई है और ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण में यह एक मील का पत्थर साबित होगी।  इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा, भाजपा के अमित त्यागी, चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, प्रतीक सेठी, अंकित अग्गरवाल, पिंटू तोमर, गौरव तोमर, मनोज तोमर, पवन तोमर, नितीश चौहान, अमित चौहान समेत तमाम संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.