‘प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ’ अभियान रहा अकर्षित, चैलेंजर्स ग्रुप की पंकज सिंह ने की सराहना

नोएडा स्थापना दिवस : ‘प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ’ अभियान रहा अकर्षित, चैलेंजर्स ग्रुप की पंकज सिंह ने की सराहना

‘प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ’ अभियान रहा अकर्षित, चैलेंजर्स ग्रुप की पंकज सिंह ने की सराहना

Tricity Today | ‘प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ’ अभियान रहा अकर्षित

Noida : नोएडा के 48वें स्थापना दिवस पर सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में चैलेंजर्स ग्रुप का प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ अभियान आकर्षण का केंद्र बना रहा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित "कचरा महोत्सव" में चैलेंजर्स ग्रुप के तरफ से संचालित वंचित बच्चों की लगाई गई स्टॉल की गणमान्य लोगों द्वारा सरहाना की गई है। इस प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ अभियान शहर के नेताओं और अधिकारियों समेत अन्य लोगों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इन गणमान्य लोग ने लिया हिस्सा
संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी पर कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। जिसमें विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, नोएडा प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी, ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, फोनरवा अध्यक्ष योगेश शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेहमानों को दिया गिफ्ट
इस दौरान चैलेंजर्स ग्रुप के बच्चों ने वेस्ट प्लास्टिक कचरे से बनाई गई चीजों को मेहमानों को गिफ्ट किया। इस मौके पर संस्था की सदस्य गीतिका, नीतू सिंह, नीलिमा, स्नेहा, शिव शर्मा, सौरभ, नीरज, चांदनी आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.