बीजेपी ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन, पंकज सिंह बोले- आपकी बदौलत सत्ता में पार्टी

नोएडा : बीजेपी ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन, पंकज सिंह बोले- आपकी बदौलत सत्ता में पार्टी

बीजेपी ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन, पंकज सिंह बोले- आपकी बदौलत सत्ता में पार्टी

Tricity Today | विधायक पंकज सिंह

Noida : भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-116 स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के अध्यक्षता में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत ‘जिला किसान सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा विधायक पंकज सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने संचालित किया साथ ही आए हुए किसानों को सम्मानित किया गया।

योजनाओं की शुरुआत : पंकज सिंह
किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, सिर्फ किसान की उत्थान के लिए काम किया है। देश के प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए अनेकों योजनाओं की शुरुआत की है। जिसमें किसान सम्मान निधि, किसानों के लिए हेल्थ कार्ड और आमदनी में बढ़ोतरी आदि योजनाएं शामिल है। किसानों ने चुनाव के दौरान भाजपा को अपना समर्थन दिया है। इसके बदौलत पूरे उत्तर प्रदेश में शानदार जीत पार्टी को मिली है।

यह लोग रहे उपस्थित
किसान सम्मेलन में जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, उपाध्यक्ष महेश अवाना, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, मुक्तानंद शर्मा, घनस्याम यादव, इंद्राज खटाना, धर्मेंद्र नंदा, रोहित शर्मा, विजय अवाना समेत किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.