पंकज सिंह ने लगवाया निशुल्क जांच शिविर, हजारों लोगों ने उठाया फायदा

NOIDA : पंकज सिंह ने लगवाया निशुल्क जांच शिविर, हजारों लोगों ने उठाया फायदा

पंकज सिंह ने लगवाया निशुल्क जांच शिविर, हजारों लोगों ने उठाया फायदा

Tricity Today | नोएडा विधायक पंकज सिंह

नोएडा के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर सदरपुर में स्थित आरके पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का उद्घाटन किया था। इस शिविर में करीब 580 कॉलोनी के वासियों ने लाभ उठाया था।

पंकज सिंह ने बताया कि अटल जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी आज भी सभी के दिलों में अटल है। सभी लोग स्वस्थ और निरोगी रहें। इसके प्रयास इस तरह के स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर लगातार करता रहूंगा और सभी जरूरतमंद लोगो तक स्वास्थ्य सेवाएं बहेतर तरीके पहुंचाना हम लोगों का कर्तव्य है। जिसको निरंतर आगे जारी रखेंगे।

जांच शिविर फॉर्टिस हॉस्पिटल सेक्टर 62 और तारा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमे आंख, कान, ह्रदय रोग, हड्डीरोग, बाल रोग, स्त्री रोग, दंत रोग और सामान्य चिकित्सा के सभी प्रकार के विशेषज्ञ परामर्श के लिए उपलब्ध करवाये गए। लोगों को दवाइयां भी निःशुल्क दी गई।

जिन व्यक्तियों के आंख और कान की समस्या थी। उन्हें चश्मा और हियरिंग मशीन तारा फाउंडेशन द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान महामंत्री डिंपल आनंद, सैनिक विहार मंडल अध्यक्ष सूरजपाल राणा, प्रदीप चौहान, राजकुमार, महेश चौहान, करतार सिंह,  धर्मेंद्र  सतेश्वर आदि  काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोर्टिस हॉस्पिटल की तरफ से अभिषेक भट्टाचार्य, आदिति और तारा फाउंडेशन सत्य प्रकाश जैन उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.