पंकज सिंह ने गढ़ी चौखंडी का किया दौरा, ग्रामीणों को मिली करोड़ों रुपए की सौगात

नोएडा : पंकज सिंह ने गढ़ी चौखंडी का किया दौरा, ग्रामीणों को मिली करोड़ों रुपए की सौगात

पंकज सिंह ने गढ़ी चौखंडी का किया दौरा, ग्रामीणों को मिली करोड़ों रुपए की सौगात

Tricity Today | पंकज सिंह ने गढ़ी चौखंडी का किया दौरा

Noida News : शुक्रवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शहर का दौरा किया। इस दौरान पंकज सिंह ने गढ़ी चौखंडी के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान 7.26 करोड़ रुपए का विकास कार्य गढ़ी-चौखड़ी के लोगों को दी। पंकज सिंह ने ग्राम वासियों की मांगे सुनी। जनहित के सभी विकास कार्यों को कराने के लिए उपस्थित नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गढ़ी-चौखड़ी के वासियों को फायदा दिलाने के लिए 1.85 करोड़ रुपए का विकास कार्य प्रगति पर है। 

गढ़ी-चौखंडी के लोगों को मिली यह सौगात
  1. 1.02 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड़ और नालियों का निर्माण हुआ।
  2. 3.33 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड, नालियों की मरम्मत, पुलियों को ऊंचा करने और एसएफआरसी कवर लगाने का कार्य किया गया।
  3. 65.85 लाख रुपए की लागत से ग्राम के मुख्य रास्ते मंडी रोड के निर्माण कार्य को पूरा किया गया।
  4. 12.61 लाख रुपए की लागत से नई पथ प्रकाश व्यवस्था, अनुरक्षण और बरातघरों का अनुरक्षण किया गया।
  5. 1.54 करोड़ रुपए की लागत से सीसी खंडजा और एमएस जाल का अनुरक्षण कार्य किया गया।
  6. 55.16 करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी बॉस और नाली का निर्माण किया गया।
  7. 3.05 लाख रुपए की लागत से नई हाईमास्ट की स्थापना की गई।
  8. गढ़ी चौखंडी में 1.85 करोड़ रुपए की लागत से प्लॉट नंबर-बी-04/01 पर बरात घर का निर्माण किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.