नारी सशक्तिकरण को मिला नया बल, भविष्य में महिला करेंगी देश का नेतृत्व

नोएडा में एमएलसी सुभाष यदुवंशी बोले- नारी सशक्तिकरण को मिला नया बल, भविष्य में महिला करेंगी देश का नेतृत्व

नारी सशक्तिकरण को मिला नया बल, भविष्य में महिला करेंगी देश का नेतृत्व

Tricity Today | सुभाष यदुवंशी

Noida News : सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंशी की उपस्थिति रहीं। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह भी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की।

महिलाओं के हित में नारी शक्ति बिल
प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने से देश में नारी सशक्तिकरण को एक नया बल मिला है। आने वाले समय में नारी शक्ति सभी क्षेत्रों में प्रतिभाग करते हुए आगे बढ़ेगी। इस अधिनियम के पारित होने का संपूर्ण श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। आज 21वीं शताब्दी में नारी शक्ति ध्वजवाहक के रूप में दुनिया और देश का नेतृत्व करेगी। प्रदेश प्रवक्ता अनिला सिंह ने कहा कि नारी शक्ति बिल महिलाओं को प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण युग की शुरुआत देने वाला बिल है। इससे महिलाएं राजनैतिक परिदृश्य में अपनी क्षमताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य हित में फैसले लेंगी।
 
ये नेता रहे मौजूद
संयोजिका सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जटाव, गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, चमन अवाना, मधु मेहरा, शिवानी शरद, दीपाली दीक्षित, राजश्री गुप्ता, नीता बाजपेई, रेखा सिंह, रेनू शर्मा, ममता तिवारी, छाया राय, सुनीता शुक्ला, सोनिका अत्री, शारदा पुष्प, आरती कोचर, ऊषा किशोर, पूनम सिंह, आशा पोद्दार, शाईम चौधरी, किरन कुशवाहा, उमा मिश्रा आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.